फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हुई एसयूवी, परखच्चे उड़े, दो की दर्दनाक मौत व दो गंभीर, तस्वीरें

Sat, 08 Sep 2018 02:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
accident - फोटो : amar ujala
फैजाबाद-लखनऊ हाईवे पर रुदौली थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक एसयूवी का टायर फटने से गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी संतकबीरनगर से लखनऊ एयरपोर्ट जा रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
accident - फोटो : amar ujala
संतकबीरनगर निवासी जावेद (28) पुत्र खलीकुर्ररहमान, जाकिर (35) पुत्र अब्दुल मजीद, महफूज (28) पुत्र अशरफ और इब्राहिम (52) पुत्र शेर अली  के परिजन हज यात्रा से शनिवार को लौट रहे थे। उन्हें लेने के लिए ये सभी शनिवार तड़के ही घर से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए एसयूवी गाड़ी से रवाना हुए। 
विज्ञापन

3 of 4
accident - फोटो : amar ujala
गाड़ी जैसे ही फैजाबाद-लखनऊ हाईवे पर रुदौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलसर चौराहे के पास पहुंची तभी अचानक गाड़ी का टायर फट गया। तेज रफ्तार गाड़ी कई बार पलटते हुए कुछ दूरी पर जाकर रुकी। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन

4 of 4
हाईवे पर ट्रैफिक जाम - फोटो : amarujala
आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर दौड़े। सूचना पर भेलसर चौकी प्रभारी विनोद सिंह भी टीम के साथ पहुंचे। घायलों को गाड़ी से निकालकर तत्काल फैजाबाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जावेद और जाकिर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महफूज और इब्राहिम का इलाज चल रहा है। घटना के चलते काफी देर तक हाईवे पर जाम लगा रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें