फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अंदाज में यूनिवर्सिटी पहुंचे LU के नए वीसी, गाड़ी से उतरकर किया धरती को प्रणाम

Sat, 12 Nov 2016 07:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
एसपी स‌िंह - फोटो : amar ujala
नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह एलयू के कुलपत‌ि का कार्यभार ग्रहण करने एक अनोखे अंदाज में पहुंचे। आगे देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 9
एसपी स‌िंह - फोटो : amar ujala
डॉ. एसपी स‌िंह ने शनिवार दोपहर तीन बजे लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। यूनिवर्सिटी पहुंचकर उन्होंने गेट के बाहर गाड़ी खड़ी, जूते उतारे और जमीन पर बैठकर यूनिवर्सिटी की धरती को प्रणाम किया।
विज्ञापन

3 of 9
एसपी स‌िंह - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा मैंने यहीं पढ़ाई की और आज यहीं का वीसी बना। इस धरती ने मुझे बहुत कुछ दिया।
 

4 of 9
एसपी स‌िंह - फोटो : amar ujala
वह करीब ढाई बजे यूनिवर्सिटी पहुंचे और गाड़ी बाहर ही खड़ी करके यूनिवर्सिटी पैदल घूमे। उन्होंने तीन बजे वीसी की कुर्सी संभाली।
विज्ञापन

5 of 9
एसपी स‌िंह - फोटो : amar ujala
मूल रूप से फैजाबाद के रहने वाले डॉ. एसपी सिंह का जन्म आठ मार्च, 1955 को हुआ था। इंटरमीडिएट तक की शिक्षा फैजाबाद से लेने के बाद उन्होंने स्नातक और पीजी की पढ़ाई लविवि से की। 
विज्ञापन

6 of 9
एसपी स‌िंह - फोटो : amar ujala
1976 में लविवि से पीजी करने के तुरंत बाद उनकी नियुक्ति गोंडा के एलबीएस पीजी कॉलेज में इकोनॉमिक्स के लेक्चरर केरूप में हुई। इसके बाद 1991 में वह नेशनल कॉलेज के प्राचार्य बनें।
विज्ञापन

7 of 9
एसपी स‌िंह
डॉ. सिंह ने बताया कि जब वह कॉलेज आए तो बीए और बीकॉम में मिलाकर मात्र 160 छात्र और प्राचार्य सहित आठ फैकल्टी थीं। चार कमरों में कॉलेज चलता था। बिजली, पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। 

8 of 9
एसपी स‌िंह - फोटो : amar ujala
अपने 25 साल के कार्यकाल में उन्होंने नेशनल पीजी कॉलेज को सिर्फ राजधानी ही नहीं, देश में अलग पहचान दिलाई। आज कॉलेज की कॉमर्स फैकल्टी में दाखिले के लिए तो देश भर से छात्र आते हैं।
 
विज्ञापन

9 of 9
एसपी स‌िंह
डॉ. सिंह ने इस कॉलेज में बीएससी, एमएससी, एम, एमकॉम, बीसीए, बीबीए सहित 11 स्ट्रीम में 36 कोर्सेज की पढ़ाई शुरू कराई। वर्तमान में छात्र संख्या 5000 और 160 शिक्षक हैं। 2008 से कॉलेज को ऑटोनामस का दर्जा है। वहीं 2009-10 से सेमेस्टर सिस्टम लागू हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें