UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
2 of 10
सुरक्षा बल के ठिकानों की वीडियो व लोकेशन विदेश भेजने वाले छह गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
देशद्रोह के छह आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद के मसूरी थाना पुलिस के बाद अब कौशांबी पुलिस के हत्थे छह संदिग्ध लोग चढ़े हैं। सभी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के ठिकानों की लोकेशन और उनकी वीडियो व फोटो विदेश भेजने का काम कर रहे थे। इसके लिए उन्हें रुपये मिल रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
3 of 10
आईएएस अभिषेक प्रकाश
- फोटो : अमर उजाला
आईएएस अभिषेक प्रकाश बहाल
उत्तर प्रदेश सरकार ने विवादों से घिरे रहे आईएएस अभिषेक प्रकाश को बहाल कर दिया है। इसको लेकर नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। वह कल यानी 15 मार्च से बहाल माने जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 10
आरोपी आयुष बघेल
- फोटो : अमर उजाला
एसआई भर्ती का फर्जी पेपर बेचने वाला धरा गया
उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ ने आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम पर चैनल बनाकर अभ्यर्थियों को फर्जी प्रश्नपत्र भेजता था। उनसे ऑनलाइन रकम वसूलता था। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने शाकंभरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सहारनपुर जनपद में शाकंभरी सिद्धपीठ पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले निर्माणाधीन सोविनियर शॉप, टॉयलेट ब्लॉक, टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) और मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें इन परियोजनाओं की प्रगति और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 10
बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव बोले- थर्ड वर्ल्ड वार जैसे हालात
मेरठ में आयोजित सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में शामिल होने पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने वैश्विक हालात को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं। इससे तीसरे विश्व युद्ध जैसी स्थिति का खतरा दिखाई दे रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 10
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
15 साल की किशोरी को बरेली में बेचा
बरेली के एक होटल में 15 साल की किशोरी से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। वह बहाना बनाकर होटल से निकलकर पुलिस के पास पहुंची। उसकी आपबीती सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस ने होटल में छापा मारकर तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नेपाल की रहने वाली युवती है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
8 of 10
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर।
- फोटो : प्रतीकात्मक
बहाल होगा 20 फीसदी गैस कोटा
अलीगढ़ में ताला नगरी के उद्यमियों और होटल-रेस्टोरेंट संचालकों के लिए राहत की खबर है। 14 मार्च से जिले के लगभग 8 हजार व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं और 5 हजार औद्योगिक इकाइयों को गैस आपूर्ति में बड़ी राहत मिल सकती है। तेल व गैस कंपनियों ने पिछले वर्ष की कुल खपत का 20 फीसदी कोटा बहाल करने का निर्णय लिया है। इससे ठप पड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
9 of 10
बुलंदशहर में भाभी ने देवर और बेटी मारकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
महिला ने देवर व बेटी की हत्या की, फिर फंदे से लटकी
यूपी के बुलंदशहर में रेलवे लाइन के किनारे स्थित पेड़ पर महिला का शव फंदे से लटका मिला। पेड़ के नीचे उसकी चार साल की मासूम बेटी और देवर का शव पड़ा था। पति ने बताया है उसका छोटा भाई अविवाहित था। मेरी पत्नी उसके साथ रहना चाहती थी। इसके लिए आए दिन घर में झगड़ा करती थी। लगातार उस पर शादी के लिए दवाव बना रही थी, लेकिन उसने शादी करने से इनकार कर दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...
इसी खंडहर में मिली युवती की लाश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पहले प्रेमिका को मारा, फिर ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी
यूपी के अलीगढ़ में एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की, फिर खुद ट्रेन के आगे कूद गया। युवक की लाश मिलने के बाद पुलिस को एक खंडहर से युवती का शव भी मिला है। यहां पढ़ें पूरी खबर...