फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान न मिलने के बयान के बाद अहम हुई मुलायम-शिवपाल की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 28 Aug 2018 05:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
शिवपाल सिंह यादव व मुलायम सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
लोहिया ट्रस्ट के बहाने सपा नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। उधर, मुलायम सिंह के सम्मान न मिलने के बयान के बाद इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सोमवार को हुई बैठक में लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष मुलायम सिंह और सचिव शिवपाल सिंह यादव, राम नरेश यादव (मिनी), राम सेवक यादव, राजेश यादव व अन्य ट्रस्टी शामिल हुए। इसमें डॉ. लोहिया के विचारों के प्रचार-प्रसार को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
इसी बैठक के बहाने शिवपाल की मुलायम सिंह से भी मुलाकात हुई। दो दिन पहले ही मुलायम सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवती सिंह के जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि अब कोई उनका सम्मान नहीं करता है।

4 of 5
उधर, शिवपाल सिंह ने कहा कि वह उनका सम्मान करते हैं और करते रहेंगे। डॉ. लोहिया के समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके बीच मौजूदा हालात पर राजनीतिक चर्चा भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुलायम के बयान के एक दिन बाद शिवपाल का भी बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा पिछले डेढ़ साल में पार्टी में कोई पद न मिलने पर निराशा जाहिर की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें