फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार ने 41,556 शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों को गलतियां सुधारने का दिया एक और मौका

Tue, 28 Aug 2018 05:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : file
योगी सरकार ने 41,556 सहायक अध्यापक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों की सामान्य त्रुटियों को जिला स्तर पर ठीक करने की छूट दी है। इसके लिए परेशान अभ्यर्थियों की ओर से इलाहाबाद और लखनऊ में धरना प्रदर्शन के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन के दौरान कई त्रुटियां रह गई थीं। हालांकि विभाग की ओर से इन्हें सुधारने का मौका दिया गया पर अभ्यर्थियों का तर्क है कि त्रुटि सुधार के लिए केवल एक दिन का समय मिला था। इसी दिन सरवर डाउन होने से समस्या जस की तस बनी रही।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
इसके बाद अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद और सोमवार को लखनऊ में प्रदर्शन कर एक और मौका देने की मांग की थी। इस पर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने शाम को आदेश जारी कर दिया।

 

4 of 5
सरकार ने स्पष्ट किया कि जिला स्तर पर केवल वे त्रुटियां ठीक होंगी, जिससे परिणाम प्रभावित न हो। सामान्य त्रुटि से कोई भी अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित न रहे इसलिए यह सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये त्रुटियां होंगी ठीक
पिता या पति के नाम की वर्तनी,  शैक्षिक अंकपत्रों या प्रमाण पत्रों में अनुक्रमांक या अंकपत्र क्रमांक में किसी अंक की त्रुटि, फोटो पहचान पत्र संख्या में किसी अंक या अक्षर की त्रुटि, उत्तर प्रदेश में निवास के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी ने गलती से ‘नहीं’ चुना हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें