फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार बाद काम पर लौटना होगा मुश्किल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग और हवाई सफर में ढीली होगी जेब

Sat, 10 Aug 2019 04:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बकरीद व रक्षाबंधन के बाद काम पर लौटने वालों की मुश्किलें अभी से बढ़ती नजर आ रही हैं। ट्रेनों में जहां लंबी वेटिंग पहुंच गई है वहीं हवाई सफर में तगड़ी जेब ढीली करनी पड़ेगी। खासकर दिल्ली लौटने वाले यात्रियों को पांच गुना तक महंगा हवाई टिकट खरीदना पड़ेगा। यह स्थिति अभी है, जैसे-जैसे वापसी की तारीख पास आएगी, किराया महंगा होता जाएगा। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किराया आठ से 10 गुना तक महंगा हो जाएगा। लखनऊ से दिल्ली का औसत किराया दो से ढाई हजार रुपये है, लेकिन यह अभी 10 हजार तक पहुंच गया है। मुंबई का किराया भी महंगा होता जा रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
उधर, ट्रेनों से लौटने की सोच रहे यात्रियों की मुश्किल यह है कि यहां तेजी से वेटिंग बढ़ती जा रही है। दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल की वेटिंग जहां दो सौ पार पहुंच गई है, वहीं पुष्पक एक्सप्रेस में वेटिंग ढाई सौ का आंकड़ा पार कर चुकी है। 16 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक खासी वेटिंग है। पुष्पक एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, गोरखपुर बांद्रा व गोरखपुरी एलटीटी सहित मुम्बई जाने वाली सभी गाड़ियों में लम्बी वेटिंग है। ऐसे ही लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ में भी वेटिंग के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर

4 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली की ट्रेनों का हाल


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें