लखनऊ में गोमतीनगर के विश्वास खंड-3 निवासी विश्वजीत सिंह पुंडीर की मौत का रहस्य जानने के लिए पुलिस ने रविवार शाम को हादसे का रिक्रिएशन कराया। घर पहुंचे फोरेंसिक एक्सपर्ट ने साफ कहा कि घर में खून से लथपथ पैरों के निशान मिले हैं वह विश्वजीत के ही हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, वह बॉलकनी से पेड़ की डाली पर गिरा। इसके बाद ग्रिल के नुकीले सरिया उसके पेट में घुसे। इससे उसका हार्ट पंक्चर हो गया। ज्यादा रक्तस्राव होने से मौत हो गई। हालांकि अभी फोरेंसिक रिपोर्ट सप्ताहभर बाद आएगी।
विज्ञापन
2 of 10
मिडलैंड हॉस्पिटल के मैनेजर की मौत का रहस्य जानने के लिए सीन क्रिएशन
- फोटो : अमर उजाला
सीओ गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक, मंगलवार रात विश्वजीत सिंह पुंडीर अपनी बॉलकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मिडलैंड अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस को परिवारीजनों ने बुधवार सुबह 4.15 बजे सूचना दी। पड़ताल में विश्वजीत की मौत हादसा नजर आया। लेकिन भाई इंद्रजीत और अन्य परिवारीजनों ने इसे हत्या बताते हुए तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
3 of 10
मिडलैंड हॉस्पिटल के मैनेजर की मौत का रहस्य जानने के लिए सीन क्रिएशन
- फोटो : अमर उजाला
विश्वजीत मिडलैंड अस्पताल में मैनेजर थे। वह हादसे वाले दिन शाम साढे़ छह बजे घर पहुंचे। इसके बाद भतीजी के साथ समय बिताया। फिर जिम चले गए। देर रात घर पहुंचे और रात एक बजे बालकनी से नीचे गिरकर घायल हो गये थे। घायल हालत में वह घर की कई सीढ़ियां चढ़ते हुए मां मंगला के कमरे तक गए। पूरे घर में खून फैला था। शाम 5:30 बजे विश्वजीत की मौत की हकीकत जानने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ सीन रिक्रिएशन कराया गया।
4 of 10
मिडलैंड हॉस्पिटल के मैनेजर की मौत का रहस्य जानने के लिए सीन क्रिएशन
- फोटो : अमर उजाला
दो बार पुतले के जरिए तलाशा गया मौत का सच
प्रभारी निरीक्षक रामसूरत सोनकर के मुताबिक, विश्वजीत की मौत की सच्चाई जानने को पुतले का इस्तेमाल किया गया। फोरेंसिक एक्सपर्ट के निर्देश के तहत विश्वजीत के कद-काठी वाला एक पुतला तैयार किया गया। उसे पहली मंजिल पर बने गेस्ट रूम केके बालकनी से एक बार गिराया गया।
विज्ञापन
5 of 10
मिडलैंड हॉस्पिटल के मैनेजर की मौत का रहस्य जानने के लिए सीन क्रिएशन
- फोटो : अमर उजाला
फिर दूसरी बार कूदने जैसा प्रयोग किया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पुतले पर लगे ग्रिल के नुकीले सरिया के चोट को भी देखा। चोट ठीक उसी तरह के दिखे जैसा विश्वजीत की शरीर, टी-शर्ट पर मिले थे।
विज्ञापन
6 of 10
मिडलैंड हॉस्पिटल के मैनेजर की मौत का रहस्य जानने के लिए सीन क्रिएशन
- फोटो : अमर उजाला
ग्रिल के ठीक नीचे बाउंड्रीवाल से लिए खून के नमूने
पुलिस के मुताबिक, रिक्रिएशन में पेड़ के पास के ग्रिल के नुकीले सरिया में एक बड़ा सूखा हुआ पत्ता लगा था। उसे पुलिस ने हटाया तो वहां पर खून के धब्बे मिले। इसके अलावा ग्रिल के ठीक नीचे बाउंड्रीवाल से खून के नमूने जुटाए गए। उसका मिलान विश्वजीत के खून से कराया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 10
मिडलैंड हॉस्पिटल के मैनेजर की मौत का रहस्य जानने के लिए सीन क्रिएशन
- फोटो : अमर उजाला
दो बिंदुओं पर पुतला गिराकर जांच की गई
उपनिदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला डॉ. जी. खान के रिक्रिएशन में यह साफ हो गया कि विश्वजीत पहले डाली पर गिरा फिर ग्रिल के नुकीले सरिये से घायल हुआ था। डॉ. खाने ने बताया कि विश्वजीत बालकनी से कूदा या उसे किसी ने फेंका। इन दो बिंदुआें पर पुतला गिराकर जांच की गई है। हालांकि यह साफ है कि विश्वजीत बालकनी से ठीक नीचे हरसिंगार फूल के पेड़ की डाल पर गिरा। इससे डाली टूट गई। फिर वह ग्रिल की नुकीले सरिया से गंभीर रूप से घायल हो गया।
8 of 10
मिडलैंड हॉस्पिटल के मैनेजर की मौत का रहस्य जानने के लिए सीन क्रिएशन
- फोटो : अमर उजाला
खून से लथपथ वह अपने कमरे में गया। इस दौरान बाउंड्रीवॉल के पास के गलियारे से लेकर कमरे के बीच खून से लथपथ पैरों के निशान मिले। जो विश्वजीत के ही हैं। वहां से वह दूसरी मंजिल होता हुआ मां के कमरे तक गया। इस दौरान जहां भी खून से लथपथ पैरों के निशान मिले हैं। सब विश्वजीत के पैरों से मिलान खाते हैं। वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सप्ताहभर में रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को सौंप दी जाएगी।
9 of 10
मिडलैंड हॉस्पिटल के मैनेजर की मौत का रहस्य जानने के लिए सीन क्रिएशन
- फोटो : अमर उजाला
जरूरत पड़ी तो कराया जाएगा खून का मिलान
डॉ. जी. खान ने बताया कि विश्वजीत के अलावा किसी अन्य के खून के निशान नहीं मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने घर से अलग-अलग खून के नमूने जुटाए हैं। जरूरत पड़ने पर परिवारीजन व अन्य का नारकोटेस्ट भी कराया जाएगा। जहां तक डाली टूटने का मामला है। उसका भी मिलान कराया जाएगा। इसके लिए फोरेंसिक टीम ने पहले दिन के फोटोग्राफ कर रखे हैं। वर्तमान के फोटो से भी मिलान कराया जाएगा।
मिडलैंड हॉस्पिटल के मैनेजर की मौत का रहस्य जानने के लिए सीन क्रिएशन
- फोटो : अमर उजाला
रिक्रिएशन को लेकर असंतुष्ट था भाई
रिक्रिएशन की बात से विश्वजीत का भाई इंद्रजीत असंतुष्ट था। इंद्रजीत ने कहा कि बुधवार को पुलिस कह रही थी कि चंद्र्रग्रहण देखने के दौरान विश्वजीत की बॉलकनी से गिरकर मौत हुई। अब दूसरी बात कहकर मौत को हादसा साबित करना चाहती है।