फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिंकू कपाला गिरोह से मुठभेड़ में धरे गए तीन बदमाश, सुबह-सुबह फायरिंग से सहमा इलाका, तस्वीरें

Mon, 22 Jul 2019 03:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ पुलिस ने कृष्णानगर इलाके में मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया। एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि गंगा खेड़ा रेलवे अंडर पास के पास रविवार तड़के 3.30 बजे से चार बजे के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें टिंकू कपाला गिरोह के तीन बदमाश पुलिस की फायरिंग से घायल हुए। जबकि बदमाशों के हमले में दो सिपाहियों को भी गोली लगी। बदमाशों ने कृष्णानगर, नाका व गोमतीनगर इलाके में व्यापारियों को गोली मारकर लूट की थी। घायल बदमाश ट्रॉमा सेंटर में जबकि जबकि घायल पुलिसकर्मियों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

2 of 11
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए आठ टीमें बनाई गई हैं। रविवार को एएसपी क्राइम दिनेश पुरी, सीओ कृष्णानगर अमित राय, सीओ क्राइम व गाजीपुर दीपक सिंह, आलमबाग लालप्रताप सिंह की टीम को गंगा खेड़ा इलाके में तीन बदमाशों के होने की सूचना मिली। इस पर घेराबंदी की गई। रविवार तड़के रेलवे अंडरपास के पास बाइक  पर तीन संदिग्ध दिखे। रोकने पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए झाड़ियों की तरफ भागने लगे तो उनकी बाइक फिसल गई।
विज्ञापन

3 of 11
सिपाही सुनील राय और अखिलेश - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बदमाश ने पुलिस पर फिर फायरिंग की। इसमें कृष्णानगर के सिपाही सुनील कुमार राय और आलमबाग के सिपाही अखिलेश कुमार घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो तीनों बदमाशों को गोलियां लगी। घायल बदमाशों में सआदतगंज के चौपटिया का अजय गुप्ता उर्फ टिंकू नेपाली, आलमबाग के गढ़ी कनौरा आरतीनगर का लईक और पीजीआई थानाक्षेत्र के वृंदावन का मोहक शास्त्री है।

 

4 of 11
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ की सूचना पर पहुंचे अधिकारी
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी एसके भगत और एसएसपी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोकबंधु अस्पताल पहुंचकर घायल सिपाहियों का हालचाल लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां बदमाशों से पूछताछ की।

 
विज्ञापन

5 of 11
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
पिस्तौल, बाइक व नकदी बरामद
आईजी रेंज एसके भगत के मुताबिक, टिंकू नेपाली के पास से पिस्तौल, आठ हजार रुपये, लईक व मोहक शास्त्री के पास से दो तमंचे और छह-छह हजार रुपये बरामद हुए। इसके अलावा कब्जे में बदमाशों की चोरी बी बाइक भी आई है।

 
विज्ञापन

6 of 11
दबोचे गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने कुबूलीं वारदातें
12 जनवरी : रात 8.45 बजे नाका के रानीगंज स्थित मनोहर प्रोविजन स्टोर पर दुकान बंद करते समय ललित के पैर में गोली मारकर गल्ला लूटा।
2 मार्च : रात 9.30 बजे कृष्णानगर में सराफा मार्केट में आरके ज्वैलर्स पर दो बाइक से पांच बदमाशों ने धावा बोला। शटर बंद कर रहे गुड्डू पटवा व आईसीआईसीआई बैंक एटीएम के गार्ड देशराज की गोली मारकर हत्या, ज्वैलरी व नकदी लूटी। इसके बाद अंदर घुसकर सराफ को गोली मारी।
23 मई : रात 10 बजे गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर में गौतम मार्केट में दुकान बंद करते समय सोनू यादव को गोली से उड़ाया।  
विज्ञापन

7 of 11
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
शीरा ऐट...शीरा ऐट (इंस्पेक्टर कृष्णानगर)...कोबरा सिक्स (इंस्पेक्टर नाका)कॉलिंग...। शीरा फाइव....शीरा फाइव (इंस्पेक्टर आलमबाग) ...कोबरा सिक्स कॉलिंग...। गंगा खेड़ा की तरफ तीन बदमाश बाइक से भाग रहे हैं....। रविवार सुबह 3.15 बजे राजधानी पुलिस के वायरलेस सेट पर अचानक ये संदेश गूंजने लगे। कृष्णानगर के गंगा खेड़ा में पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ के दौरान 11 राउंड फायरिंग से इलाका सहम उठा।
 

8 of 11
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले अचानक तड़के पुलिस के वायरलेस सेट पर बदमाशों के भागने के सूचना पर पूर्वी क्षेत्र की पुलिस और सर्विलांस टीम सक्रिय हो गई। तीन थानों की पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस चंद मिनटों में ही कृष्णानगर मेट्रो ओवर ब्रिज के पास पहुंच गईं। इसके बाद केशरी खेड़ा रेलवे अंडर पास के पास पहुंचने से पहले पुलिस टीम दो हिस्सों में बंट गई। करीब 3.40 पर रेलवे अंडर पास के पास गोलियां तड़तड़ाने लगीं। फायरिंग सुनकर आसपास के घरों से लोग बाहर निकले। सड़क पर पुलिस की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां और लाल-नीली बत्तियों की चमक देखकर कुछ राहत की सांस ली। हर तरफ पुलिस थी। पता चला कि मुठभेड़ चल रही है।
 

9 of 11
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की गोली से दो सिपाही घायल हो गए। इसके चंद मिनट बाद ही वायरलेस पर सूचना प्रसारित हुई कि मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी है। तीनों को दबोचकर अस्पताल भेजा गया है। तीनों बदमाश टिंकू कपाला के गिरोह के हैं।

10 of 11
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
तीन तरफ से की थी घेराबंदी
एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक, बदमाशों को घेरने के लिए टीम को तीन स्थानों पर घेराबंदी के लिए लगाया गया। पहला कृष्णानगर थाने के पीछे सहसोवीर मंदिर, दूसरा पारा के  हंसखेड़ा रोड और तीसरा विजयनगर रेलवे क्रॉसिंग मोड़ पर।
विज्ञापन

11 of 11
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले लईक हुआ घायल
सीओ अपराध दीपक सिंह और सीओ कृष्णानगर अमित राय के मुताबिक, टीम ने जब घेराबंदी की तो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बचने की कोशिश की। बदमाश लईक बाइक  से कूदकर ट्रैक की तरफ चढ़ने लगा तो उसे समर्पण करने को कहा गया। इस पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में लईक के पैर में गोली लगी। गोली नाका इंस्पेक्टर सुजीत दुबे और सर्विलांस सेल प्रभारी ऐनुद्दीन की टीम ने चलाई थी। इस बीच दो बदमाश बाइक से झाड़ियों की तरफ भागने लगे। उनके पीछे आलमबाग इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही और कृष्णानगर प्रदीप कुमार सिंह की टीम लगी। बदमाशों ने फायरिंग की तो दो सिपाही सुनील राय और अखिलेश कुमार घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में अजय गुप्ता उर्फ टिंकू नेपाली और मोहन शास्त्री घायल होकर गिर गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें