बचपन में हम फ्रिल वाली फ्रॉक पहना करते थे। अब वह फ्रिल ‘रफल’ में तब्दील हो गई है यानी लेयर्स वाली ड्रेस। रफल ड्रेस के साथ साड़ी भी काफी पसंद की जा रही है। रक्षाबंधन के मौके पर फैशन डिजाइनर शिखा सूरी ने ऐसी ही रफल ड्रेस व साड़ी तैयार की है, जिसे पहनकर आप त्यौहार का पूरा आनंद उठा सकती हैं। रफल यानी किसी को उलट-पुलट देना या बेतरतीब कर देना।