फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशिका की बहादुरी से इंप्रेस हुए गृहमंत्री राजनाथ, एक लाख रुपये व शील्ड देकर किया सम्मानित

Mon, 08 Oct 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ अंशिका पांडेय। - फोटो : amar ujala
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजधानी में बदमाशों से मोर्चा लेने वाली बहादुर अंशिका पांडेय को सम्मानित किया। उसे एक लाख रुपये और एक शील्ड प्रदान की गई। गृहमंत्री ने अपने भाषण में अंशिका का जिक्र करते हुए कहा कि जब राष्ट्रपति भवन में उसका सम्मान हो रहा था, उसी वक्त मैंने तय किया था कि लखनऊ की इस बेटी का लखनऊ में सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
बता दें, वर्ष 2017 में अंशिका को स्कूल से लौटते वक्त कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया था। मगर उसने बहादुरी से बदमाशों का सामना करते हुए उन्हें भागने के लिए मजबूर कर दिया था। इसमें वह घायल भी हो गईं थीं।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
गृहमंत्री ने आरएएफ के 26वें स्थापना दिवस पर आयोजित परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने कहा कि सीआरपीएफ ने 52 गांवों को गोद लेकर वहां की तस्वीर बदल दी। जवानों ने स्वच्छता अभियान, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के लिए जागरूकता फैलाने, सौर ऊर्जा का अधिकाधिक प्रयोग करने और पर्यावरण के लिए कैंपस में ई-रिक्शा के इस्तेमाल को बढ़ावा व पॉलिथीन पर रोक लगाने का काम किया है।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि पहले जवानों के शहीद होने पर 45 से 50 लाख रुपये मिलता था, उसे बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया है। जवानों के लिए क्वार्टर बनाए जा रहे हैं, जहां जवान परिवार के साथ रह सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें