फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में भरा पानी, मचान पर जिंदगानी, बाढ़ से अवध के जिलों में बिगड़ रहे हालात, देखें तस्वीरें

Tue, 14 Jul 2020 12:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
अवध के बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, अयोध्या, अंबेडकरनगर और सीतापुर में बाढ़ और विकराल होती जा रही है। उफनाती सरयू और राप्ती नदी डरा रही हैं। जगह-जगह भरे बाढ़ के पानी से संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। बहराइच-महसी घाघरा नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है, लेकिन बाढ़ की समस्या से लोगों को अभी तक निजात नहीं मिली है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
बाढ़ आने के बाद पलायन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के 24 गांवों में पानी भरा है। घरों में पानी भरने से लोग मचान बनाकर उस पर रहने को मजबूर हैं। पेयजल की समस्या भी है। सोमवार को एसडीएम ने पीड़ितों को तिरपाल व खाद्यान्न वितरित किया। वहीं बाराबंकी-कोटवाधाम और गनेशपुर में सरयू नदी का पानी खतरे के निशान से 61 सेमी ऊपर पहुंच भले ही स्थिर हो गया है लेकिन बाढ़ पीड़ितों के सामने उपजा संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
बाढ़ आने के बाद पलायन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण अभी भी घरों की छतों या फिर ऊंचे स्थानों पर रह रहने को विवश हैं। जिन गांवों में पानी भरा है वहां के लोग नावों से सुरक्षित स्थान जा रहे हैं। गोंडा-उमरीबेगमगंज में सरयू में आए उफान के कारण उमरी क्षेत्र में कई मजरे बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इस बीच इनके आवागमन के लिए प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किया है। 
 

4 of 7
बाढ़ आने के बाद पलायन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर-रेउसा और रामपुर मथुरा में सोमवार को सरयू का जलस्तर स्थिर रहा, पर पानी के तेज बहाव से तीन सीमेंटेड स्टड व कई जियो बैग सरयू में समा गए। इससे तलहटी के पांच और गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सोमवार को कटान से 50 बीघा खेत सरयू में समा गए।
 
विज्ञापन

5 of 7
बाढ़ आने के बाद पलायन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
श्रावस्ती-तराई में तीन दिनों से बारिश थमी हुई है। इसके चलते राप्ती नदी का जलस्तर घटा है। हालांकि नदी की लहरें तेजी से कटान कर रही हैं। कटान के कारण सोमवार को करीब 46 बीघा कृषि भूमि व उसमें लगी फसल नदी की धारा में विलीन हो गई। 
 
विज्ञापन

6 of 7
flood - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर-राजेसुल्तानपुर में तेजी से बढ़ रहे नदी के जलस्तर के कारण आलापुर तहसील क्षेत्र के माझा कम्हरिया व आराजी देवारा ग्राम पंचायत के लगभग आधा दर्जन मजरे पानी से घिर चुके हैं। वहीं पिछली बार नाव चलाने वाले श्रमिकों को तहसील प्रशासन द्वारा उनका बकाया भुगतान भी नहीं किया जा सका है। इसके चलते कोई भी व्यक्ति नाव चलाने को तैयार नहीं हो रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाढ़ आने के बाद पलायन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
गिरिजा बैराज से एक दिन पूर्व छोड़े गए दो लाख क्यूसेक पानी के चलते अयोध्या-सरयू नदी का पानी जिले में लाल निशान से 12 सेमी ऊपर पहुंच गया है। इससे नदी किनारे बसे 18 गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। प्रशासन की टीम प्रतिदिन क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें