पानी की बूंदों संग थिरकती युवतियां..टिप टिप बूदों पर रेन डांस में मौज-मस्ती। मौका था सुरभि अग्रवाल की ओर से गोमतीनगर स्थित एक क्लग में खास युवतियों के लिए आयोजित डांस पार्टी का। ‘टप-टिप बरसा पानी’ थीम पर आयोजित इस पार्टी में युवतियों ने एक ओर जहां रेन डांस में घंटों मस्ती की।
वहीं दूसरी ओर पूल, गेम्स, लाइव डीजे पर भी जमकर मौज-मस्ती हुई। इसमें शहर भर की आईं युवतियां बोल्ड अंदाज में फोटोशूट करातीं नजर आईं। यहां विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें किसी ने ‘रवीना जैसी हसीना’ बनकर अपने हुस्न का अलग अंदाज दिखाया।
जो किसी ने सेक्सीएस्ट आउटफिट में मोस्म सेक्सी गर्ल का खिताब हासिल किया। तो किसी ने रेन डांस में बेस्ट रेन डांसर साबित हुईं। रॉकस्टार, रेन डांस ट्विंस, गैंग ऑफ बेस्टीज, टैंटलाइजिंग टैटू और मिस बीच कैंडी में भी युवतियों ने अपना जलवा दिखाया।
आगे देखें, रेन डांस की तस्वीरें...