मऊ से लखनऊ के लिए प्रस्तावित इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। रेल प्रशासन ने इसका रूट भी तय कर दिया है। 14 अगस्त को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखा कर इसे रवाना करेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें....
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
यह ट्रेन अब मऊ-औड़िहार-जौनपुर होते हुए लखनऊ जाएगी। ट्रेन मऊ से प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार तथा लखनऊ से मंगलवार और गुरुवार को रवाना हुआ करेगी। यात्री यह सफर 10 घंटे में तय करेंगे। रेल प्रशासन ने शुक्रवार की दोपहर में रूट और समय सारिणी जारी कर दी।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
14 अगस्त को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखा कर इसे रवाना करेंगे। नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर अप 15072 और डाउन 15071 होगा। 14 अगस्त को रेल राज्यमंत्री ट्रेन को दोपहर 12.15 बजे रवाना करेंगे।
4 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
ट्रेन 12.33 पर जखनिया, 12.35 पर औड़िहार, 2.25 पर जौनपुर, 4.30 पर सुल्तानपुर और 6 बजे फैजाबाद, 8.30 बजे बाराबंकी, जबकि 10 बजे रात में लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से रात 8.25 बजे रवाना होकर ट्रेन 9.45 पर बाराबंकी, 12.25 पर फैजाबाद, 2.40 पर सुल्तानपुर, 5.30 पर जौनपुर, 6.35 पर औड़िहार, 7.10 पर जखनिया और 8.30 बजे मऊ स्टेशन पहुंचेगी।