फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; अबान की मौत पर अली-उमर को पैरोल

Sat, 08 Aug 2026 06:02 PM IST
Bhupendra Singh डिजिटल टीम, अमर उजाला, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 8
UP Big News - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

राहुल गांधी का छात्रों से संवाद

Rahul Gandhi In Prayagraj:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह अपने पैतृक निवास स्वराज भवन पहुंचे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 8
मुजफ्फरनगर में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला

योगी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल

मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध शिव चौक पर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शिव चौक के ऊपर कई बार चक्कर लगाता रहा और इस दौरान नीचे मौजूद कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए। पुष्पवर्षा के दौरान शिव चौक पर कांवड़ियों में उत्साह नजर आया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 8
अली, उमर और अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अली और उमर को मिली पैरोल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया है। शुक्रवार को बुआ परवीन कुरैशी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र समंत ने दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 8
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

भाजपा ने क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों की सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की सूची के अनुसार छह नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम, गीता शाक्य को ब्रज, शंकर लोधी को कानपुर और दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रमेश सिंह को काशी तथा अभिजात मिश्रा को गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 8
अजीम खान, राजा उर्फ समीरुल। - फोटो : विभाग।

भारत-बांग्लादेश सीमा से यूपी तक जाली नोटों का जाल

भारत-बांग्लादेश सीमा से यूपी तक जाली नोटों का जाल फैला है। सीमा पार से जाली नोट लाकर यूपी में खपाने वाले दो आरोपियों को एटीएस ने दबोचा है। इनके पास से 500 रुपये के 201 जाली नोट बरामद हुए हैं। इनकी कुल कीमत 1,00,500 रुपये है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 8
mathura murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी में एक और पति का कत्ल

यूपी के मथुरा में एक और पति की हत्या कर दी गई। मथुरा के थाना गोविंद नगर के जयसिंहपुरा इलाके में महिला के अपनी बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति ने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था और इस पर विरोध जताया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

8 of 8
गिफ्तार जुनैद अहमद - फोटो : संवाद

म्यूचुअल फंड कंपनी में घाटा होने के बाद जुनैद ने शुरू की ठगी

जुनैद लोगों को अमीर बनने का ऐसा सपना दिखाता था कि लोग अपनी गाढ़ी कमाई उसके पास ले आते थे। वह लोगों को यह लालच देता था कि यदि वे पैसे निवेश करेंगे, तो उन्हें हर महीने 30 से 40 हजार रुपये तक का भारी-भरकम रिटर्न मिलेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें