फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: जब खुद श्रीराम पहुंचे रामलला के दर्शन करने तो लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, तस्वीरें

Sun, 10 Oct 2021 05:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
अयोध्या अपने प्राचीन गौरव की तरफ धीरे-धीरे लौट रही है। इस नगर को सजाने संवारने का काम जारी है। वहीं, नगर में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसे दुनिया भर में दर्शक देख रहे हैं। इसमें तमाम फिल्मी कलाकार भाग ले रहे हैं और रामायण के किरदार निभा रहे हैं।

सरयू तट के लक्ष्मण किला मंदिर में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसे देखने के लिए हर रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

इसी क्रम में शनिवार को भगवान श्रीराम के वनगमन की लीला देखकर सब भावविभोर हो उठे। राम बारात के उत्साह से रात 7 बजे शुरू हुई चौथे दिन की रामलीला का समापन राम वनगमन के शोकाकुल दृश्य से हुआ।

इसी क्रम में शनिवार को भगवान श्रीराम के वनगमन की लीला देखकर सब भावविभोर हो उठे। राम बारात के उत्साह से रात 7 बजे शुरू हुई चौथे दिन की रामलीला का समापन राम वनगमन के शोकाकुल दृश्य से हुआ।

चौथे दिन की रामलीला में माता सीता के किरदार में मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री, राम के किरदार में अभिनेता राहुल बुच्चर ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी।

राहुल बुचर रविवार को भगवान श्रीराम के ही गेटअप में रामलला के दर्शन करने पहुंचे तो लोग उन्हें देखकर बेहद खुश हुए। इस दौरान उनके साथ मशहूर अभिनेता राकेश बेदी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
राहुल बुचर के इस तरह भगवान राम के गेटअप में घूमने से उन्हें देखने वाला हर शख्स मुस्कुराए बिना नहीं रह सका।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
राहुल ने भी इस माहौल का आनंद लिया और लोगों के कहने पर रुके और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
इन दिनों अयोध्या राममय है। दीवाली पर यहां साढ़े सात लाख दीपक जलाए जाएंगे जो कि एक विश्व रिकॉर्ड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अयोध्या - फोटो : amar ujala
राम बने राहुल बुचर के साथ टीवी कलाकार राकेश बेदी व अन्य।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें