बहराइच के महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुए पथराव और फायरिंग में मूर्ति विसर्जन में शामिल रेहुवा निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) घायल हो गए। घायल युवक को मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे भड़के लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाइवे जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की।
उधर, बढ़ते बवाल को देखते हुए पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भी विवाद स्थल पर पहुंचे। पथराव के दौरान विसर्जन में शामिल अन्य लोग भी घायल हो गए।