फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं लखनऊ में भड़की हिंसा के गुनहगार, 112 उपद्रवियों को लिया गया हिरासत में, तस्वीरें

Sun, 22 Dec 2019 03:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में सौ से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। प्रशासन किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं है। पुलिस ने हिंसा के दौरान आगजनी व पत्थरबाजी करने वालों को गिरफ्तार किया। (आगे देखें, हिंसा में पकड़े गए आरोपियों की तस्वीरें)
विज्ञापन

2 of 9
बता दें कि प्रदर्शनकारियों के जोरदार उपद्रव के बावजूद पुलिसकर्मियों ने हर कदम पर संयम बरता। प्रदर्शनकारी हर बैरीकेडिंग पर धक्का-मुक्की करते रहे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने आपा नहीं खोया।
विज्ञापन

3 of 9
बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी हावी होने लगे तो लाठी फटकार कर डराया। हालांकि, प्रदर्शनकारी शांत होने के बजाए उग्र हो गए और पथराव व आगजनी शुरू कर दी।

4 of 9
हमले में अपनों का खून बहते देख खाकी ने जरूर मोर्चा खोला। हालांकि, मौके पर मौजूद आला अधिकारी फोर्स को पूरी तरह से नियंत्रित करते रहे।
विज्ञापन

5 of 9
डीजीपी ओपी सिंह ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक तरीके से निपटने के निर्देश दिए थे। फोर्स को लाठियों और टियर गैस का इस्तेमाल न करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि लाठीचार्ज व टियर गैस का इस्तेमाल तभी किया जाए जब प्रदर्शनकारी हमले पर उतारू हो जाएं।
विज्ञापन

6 of 9
पुलिस फोर्स ने डीजीपी के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी तरह से संयम बरता। परिवर्तन चौक पर सुबह से ही प्रदर्शनकारियों की आवाजाही शुरू हो गई थी लेकिन किसी पर सख्ती नहीं की गई।
विज्ञापन

7 of 9
लोगों को समझाकर शांत कराया और चौराहा से हटवा दिया। दोपहर को बेगम हजरत महल पार्क और सआदत अली खां मकबरा के बीच प्रदर्शनकारियों से टकराव में माहौल बिगड़ गया।

8 of 9
पथराव में कई पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। हालांकि, तब तक पूरा मामला पुलिस के हाथ से निकल चुका था। एक घंटे तक उपद्रवी पथराव और आगजनी करते रहे और पुलिस फोर्स उनसे बचते हुए माहौल पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रही। शाम सवा चार बजे बेगम हजरत महल पार्क से उपद्रवियों को खदेड़ने के बाद धर-पकड़ शुरू हुई।
विज्ञापन

9 of 9
एक महिला समेत चार लोगों को मौके से पकड़ा गया, लेकिन आईजी रेंज एसके भगत और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी के चलते किसी उपद्रवी की दुर्गति नहीं हुई। अधिकारियों ने उपद्रवियों को सीधे पुलिस के वाहनों में बैठाकर आसपास के थानों में भिजवा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें