ठंड के कंपकंपाते तेवरों के साथ शनिवार को शहरी घने कोहरे वाली सुबह से दो-चार हुए। कोहरे की चादर के चलते सुबह दृश्यता बहुत कम रही। इससे सड़कों पर निकले लोगों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
2 of 5
दिन के समय कुछ ऐसा रहा मौसम का हाल।
- फोटो : अमर उजाला
धुंध के बीच दोपहर में धूप खिलने से राहत भले ही मिली, लेकिन रात होते-होते फिर कोहरे ने डेरा डाला। सुबह कोहरे से सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हुई।
विज्ञापन
3 of 5
दिन के समय कुछ ऐसा रहा मौसम का हाल।
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर से पहले कोहरा छंटने से खिली धूप ने राहत दी तो अधिकतम तापमान भी तेजी से चढ़ा। यह सामान्य से चार डिग्री कम 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह चार दिनों बाद 20 डिग्री के ऊपर पहुंचा।
4 of 5
दिन के समय कुछ ऐसा रहा मौसम का हाल।
- फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम पारा 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड हुआ। इससे शाम को भी गलन हावी रही।
दिन के समय कुछ ऐसा रहा मौसम का हाल।
- फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र क मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो दिनों से पछुआ हवाओं का दौर कमजोर पड़ने से सुबह घने कोहरे ने दस्तक दी। सुबह, शाम को गलन भरी ठंड के तेवर जारी रहेंगे।