फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर भोले बाबा का अद्भुत श्रृंगार, मंदिरों के बाहर सुबह से लगीं लंबी लाइनें, PICS

Fri, 08 Mar 2024 12:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
महाशिवरात्रि - फोटो : amar ujala
महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। लोग सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए लंबी लाइनें लगाकर खड़े हैं।

श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक करने के बाद शिव लिंग को बेल-पत्र अर्पित कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि को लेकर कल रात से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं थीं। मंदिरों की साफ-सफाई करने के साथ ही सज्जा की जाने लगी थी।

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव-पार्वती का अद्भुत श्रृंगार हुआ।

विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव व माता पार्वती का अद्भुत श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
महाशिवरात्रि के अवसर पर  प्रदेश के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने को लेकर पहले से ही तैयारियां की गई थीं। कई शहरों में यातायात में बदलाव किया गया है। मंदिर वाले मार्गों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 

4 of 10
- फोटो : amar ujala
शिवभक्तों ने मंदिर मे दिया जलाकर और आरती कर भगवान शिव की आराधना की।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
मोहन रोड बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते शिवभक्त।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते शिव भक्त।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
सीतापुर के श्यामनाथ मंदिर में भगवान शिव का श्रृंगार व शिवलिंग का जलाभिषेक करते शिव भक्त।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों से पट गया महादेवा
बाराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र में स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर के कपाट नहीं बंद किए गए और पूरी रात जलाभिषेक चलता रहा। सुबह 3:00 के बाद भीड़ इतनी बढ़ गई कि मंदिर से लेकर मुख्य सड़क तक श्रद्धालुओं की कतार लग गई। अपने आराध्य को जल गंगाजल, शहद, पुष्प, दूध, दही, फल, मिष्ठान अर्पित करने के लिए श्रद्धालु भक्ति भाव से महादेवा में मौजूद है और हर हर महादेव का उद्घोष कर रहे हैं।

9 of 10
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में मौजूद भक्तों की भीड़।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
अमेठी: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय,  भक्तों ने किया जलाभिषेक व रुद्राभिषेक
अमेठी में महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के सभी शिवालयों पर आस्था का सैलाब उमड़ा दिखाई पड़ा। भोर से ही क्षेत्र स्थित सभी शिवालय बोल बम, ओम नमः शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे।  शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि विधान से रुद्राभिषेक किया। जगह- जगह अखंड भंडारे एवं फलाहार वितरण का भी आयोजन भी किया जा रहा हैं ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें