फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ने पति के साथ हवन-पूजन के बाद किया गृहप्रवेश, उज्जैन से बुलाए गए थे ब्राह्मण

Thu, 22 Feb 2024 02:19 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को हवन-पूजन करने के बाद अमेठी के अपने नए घर में गृह प्रवेश किया। इस मौके पर उनका परिवार मौजूद था।
विज्ञापन
1 of 5
अपने पति के साथ सांसद स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने हवन पूजन के बाद बृहस्पतिवार को अपने नए घर में गृह प्रवेश किया। इस मौके पर उज्जैन से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा गृह प्रवेश की पूजा संपन्न कराई गई। जिसके बाद सांसद ने अपने आवास में गृह प्रवेश किया।

सांसद के साथ उनके पति जुबिन ईरानी भी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुरेश पासी, जिलाधिकारी निशा अनंत, एसपी डॉ इलमारन जी समेत भाजपा जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

11 बिस्वा जमीन पर बना है आवास
केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी ने 2021 में गौरीगंज तहसील के मेदन मवई गांव में 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर सांसद का आलीशान मकान बनकर तैयार हो गया जिसमें सांसद स्मृति ईरानी ने गृह प्रवेश किया है।
विज्ञापन

2 of 5
गृह प्रवेश के पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
स्मृति ईरानी ने पहली बार 2014 में अमेठी से चुनाव लड़ा था। हालांकि, पहली बार में उन्हें हार मिली थी। इसके बाद भी उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में आना नहीं छोड़ा और 2019 के चुनाव में जीत हासिल की।
विज्ञापन

3 of 5
smriti irani - फोटो : amar ujala
उनकी पहचान एक जुझारू नेता की है। अब उन्होंने अमेठी में अपना घर बना लिया है। बीते दिनों उन्होंने यहां के पूर्व सांसद राहुल गांधी को फिर से अमेठी में चुनाव लड़ने की चुनौती दी।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
हवन-पूजन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री ने घर के अंदर पूजा पाठ किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें