फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके जश्न में डूबा लखनऊ शहर, हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा

Tue, 15 Aug 2017 12:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को शहर का हर प्रमुख चौराहा व सरकारी इमारतें तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठे। तिरंगे कपड़े से सजी लखनऊ के विधान भवन की इमारत शाम-ए-अवध की सुंदरता में चार चांद लगाती नजर आई।

शाम ढलते ही पटेल पार्क जीपीओ में अर्धसैनिक बलों के बैंड ने 'ये देश है वीर जवानों का, जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती हैं बसेरा' ने ऐसा समा बांधा कि वहां मौजूद लोग आजादी के तराने गुनगुनाने से अपने आप को रोक न पाए।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बैंड संध्या में हिस्से दारी करने वाले सेना, पीएसी के साथ सिविल बैंड वादकों की टोलियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। स्वाधीनता दिवस पर सीएम योगी विधानभवन पर तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
तिरंगे के रंग में लिपटी लखनऊ नगर निगम की इमारत।
विज्ञापन

3 of 7
लखनऊ विधानभवन के सामने अपने परिवार के साथ सेल्फी लेती एक बच्ची।

4 of 7
विधानभवन का एक दृश्य।
विज्ञापन

5 of 7
इस मौके पर हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
स्वास्‍थ्य भवन में लगी तिरंगा लाइट।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वहीं, शहर के अलग-अलग शॉपिंग मॉल्स में भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई के संदेश दिए गए। लखनऊ के फन मॉल से बधाई संदेश दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें