फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर को लेकर भरोसा मिला तो जोश से भर गए रामभक्त, ऐसे थे धर्मसभा के नजारे, तस्वीरें

Sun, 25 Nov 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में आयोजित धर्मसभा में जब रामभक्तों को मंदिर बनने का भरोसा मिला तो वह जोश से भर गए। पूरा धर्मसभा क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। धर्मसभा में कुछ अतिउत्साही रामभक्त मंदिर का मॉडल लेकर आए थे और भव्य मंदिर निर्माण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
तुलसी पीठाधीश्वर चित्रकूट रामभद्राचार्य ने जैसे ही कहा कि केंद्र सरकार 11 दिसंबर के बाद राममंदिर को लेकर बड़ा एलान करेगी। रामभक्त ये सुनकर देर तक जय श्री राम के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन

3 of 10
स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि मेरी अभी कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार के एक बड़े व प्रभावशाली मंत्री से बात हुई। उन्होंने मुझसे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिसंबर के पहले ही अयोध्या मुद्दे पर कुछ करने वाले थे पर पांच राज्यों में चुनाव होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। मंत्री ने मुझे भरोसा दिलाया कि 11 दिसंबर के बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ चर्चा करते हुए राममंदिर कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा।

4 of 10
- फोटो : amar ujala
वहीं, विश्व हिंदू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि  राम मंदिर के लिए हमें भूमि का बंटवारा मंजूर नहीं। सुन्नी वक्फ बोर्ड को अपना केस वापस लेना चाहिए। हमें पूरी की पूरी जमीन चाहिए। उन्होंने कहा कि अब मंदिर मुद्दे पर कोई और सभा नहीं होगी, सीधे निर्माण प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के अनुसार, धर्मसभा में लगभग 75 हजार लोग शामिल हुए थे। (मंदिर का एक मॉडल बनाकर लाए रामभक्त।)
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
रामभक्तों ने धर्मसभा में शामिल होने से पहले रामलला के दर्शन किये। नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने जबरदस्त तैयारियां की थी। कहीं कोई अप्रिय घटना होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

7 of 10
धर्मसभा - फोटो : amar ujala
धर्मसभा में सेल्फी लेते संत।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
धर्मसभा के दौरान मंच पर मौजूद संत व धर्माचार्य।

9 of 10
- फोटो : amar ujala
धर्मसभा में जय श्री राम का उद्घोष करते रामभक्त।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
धर्मसभा के दौरान शंखनाद करते रामभक्त।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें