फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या धर्मसभा में हिस्सा लेने जा रहे बीजेपी सांसद का काफिला आपस में टकराया

Sun, 25 Nov 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुए वाहन
अयोध्या धर्मसभा में हिस्सा लेने जा रहे मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर की गाड़ियों का काफिला रविवार को बाराबंकी के आगे निकलते ही दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि काफिले की करीब दस गाड़ियां एक के पीछे एक टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

2 of 5
एक के पीछे एक टकराये वाहन
हालांकि इस हादसे में सांसद व कुछ एक को छोड़कर सभी कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए। तीन कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
क्षतिग्रस्त वाहन
हादसे की वजह का सही पता नहीं लग सका है, हालांकि कार्यकर्ताओं का कहना है कि सामने किसी वाहन के अचानक आ जाने के कारण गाड़ी में तेज ब्रेक लगाना पड़ा। इससे पीछे आ रही अन्य गाड़ियां एक के बाद एक टकराती चली गईं। 

4 of 5
dharmasabha - फोटो : amar ujala
दलित वर्ग से आने वाले सांसद कौशल किशोर अमित शाह के काफी करीबी माने जाते हैं। बताते चलें कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने धर्म सभा का आयोजन किया है। देश भर से विहिप कार्यकर्ता इसमें हिस्सा लेने के लिए शनिवार से ही अयोध्या में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौशल किशोर फाइल फोटो
बीजेपी सांसद कौशल किशोर इसी सभा में हिस्सा लेने के लिए रविवार सुबह लखनऊ से रवाना हुए थे। बाराबंकी से आगे निकलते ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें