फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir News: भूमिपूजन के दिन एक अलग सुबह को जी रही है अयोध्या, तस्वीरों में देखें ऐसा है माहौल

Wed, 05 Aug 2020 04:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 7
राम मंदिर भूमि पूजन - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में भव्य व दिव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया। आयोजन को लेकर सुबह से ही नगर में चहल-पहल रही। अयोध्यावासी इससे उत्साहित नजर आए। हालांकि, अधिक सुरक्षा होने के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सड़कों पर सुरक्षाकर्मी व स्थानीय लोग ही नजर आ रहे थे। नगर में उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है जिनके पास आईकार्ड है।

नगर में आज की सुबह हर दिन से अलग थी क्योंकि अब सदियों पुराना सपना आकार लेने वाला है। आगे देखें तस्वीरें:
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पूरे नगर को सैनिटाइज किया जा रहा है। बुधवार सुबह भी मंदिरों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
कारसेवकपुरम स्थित कार्यशाला में सुबह से ही श्रीराम जयराम का अखंड संकीर्तन पाठ किया गया। बुधवार रात दीप जलाकर कार्यशाला को आलोकित किया गया।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
कार्यशाला में मंदिर निर्माण के लिए शिलाएं रखी गईं। इन शिलाओं का इस्तेमाल भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए किया जाएगा। लंबे वक्त से इन्हें तराशा जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
श्री राम जन्मभूमि का मुख्य द्वार जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन के लिए प्रवेश किया।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
राजस्थान के भीलवाड़ा से आए श्रद्धालु हनुमानगढ़ी में प्रसाद चढ़ाने जाते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
कारसेवकपुरम का मुख्य गेट जहां श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े नेताओं की तस्वीरों को फूलों से सजाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें