अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमिपूजन व शिलान्यास कर दिया है। यह ऐतिहासिक पल हैं। जिनका सदियों से इंतजार किया जा रहा था। आयोजन को लेकर पूरा देश राममय है। (पूजन में मध्य में रखी कूर्म शिला में विराजमान होंगे रामलला।)
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
भूमिपूजन व शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
ब्राह्मणों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी ने विधि-विधान से पूजन किया और मंदिर की नींव के लिए चांदी की नौ ईंटें रखकर शिलान्यास किया। इस मौके पर देश भर से साधु-संत आए हुए हैं। हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मेहमानों की संख्या सीमित रखी गई है।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
संघ प्रमुख मोहन भागवत आयोजन में शामिल होने के लिए मंगलवार को ही पहुंच गए थे। उनके साथ साधु-संत भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
भाजपा नेता उमा भारती भी आयोजन में शामिल हुईं। पहले कहा जा रहा था कि वह शायद कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगी क्योंकि उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया है लेकिन वह भी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं।