राम की नगरी अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां परवान चढ़ रही हैं। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास करेंगे। इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए पूरे नगर को सजाया-संवारा जा रहा है। नगर के प्रमुख स्थानों से लेकर चौक चौराहों तक साफ-सफाई कर लाइटिंग की जा रही है।
नगर में रात के समय दीवाली जैसा नजारा दिखाई देता है। अयोध्या के प्रवेश द्वारा को विशेष प्रकार की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। राम की पैड़ी व कनक भवन की आभा देखते ही बनती है। प्राचीन मंदिरों को भव्य रूप दिया गया है। लोग अपने घरों व मंदिरों में रामायण व सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं।
पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में प्रधानमंत्री मोदी सहित देश के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने साधु-संतों से अपील की है कि वो अयोध्या आने का प्रयास न करें अपने घरों से ही दूरदर्शन पर आयोजन का प्रसारण देखें। आगे देखें, अयोध्या की बदली रंगत की तस्वीरें: