फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी अयोध्या, हर तरफ दीवाली जैसा माहौल, तस्वीरें

Sun, 02 Aug 2020 06:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
अयोध्या - फोटो : amar ujala
राम की नगरी अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां परवान चढ़ रही हैं। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास करेंगे। इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए पूरे नगर को सजाया-संवारा जा रहा है। नगर के प्रमुख स्थानों से लेकर चौक चौराहों तक साफ-सफाई कर लाइटिंग की जा रही है।

नगर में रात के समय दीवाली जैसा नजारा दिखाई देता है। अयोध्या के प्रवेश द्वारा को विशेष प्रकार की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। राम की पैड़ी व कनक भवन की आभा देखते ही बनती है। प्राचीन मंदिरों को भव्य रूप दिया गया है। लोग अपने घरों व मंदिरों में रामायण व सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं।

पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में प्रधानमंत्री मोदी सहित देश के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने साधु-संतों से अपील की है कि वो अयोध्या आने का प्रयास न करें अपने घरों से ही दूरदर्शन पर आयोजन का प्रसारण देखें। आगे देखें, अयोध्या की बदली रंगत की तस्वीरें:
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
अयोध्या का प्रवेश द्वार। सजावट के काम को लगभग पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 10
अयोध्या - फोटो : amar ujala
नगर का क्षीरेश्वर मंदिर।

4 of 10
- फोटो : amar ujala
अयोध्या की राम की पैड़ी का एक विहंगम दृश्य। रात के वक्त जैसे जी उठती है अयोध्या।
विज्ञापन

5 of 10
अयोध्या - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर को सजाने का आदेश दिया था। कहा था कि करीब 500 वर्षों के संघर्ष के बाद यह पावन वर्ष आया है।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
राम की पैड़ी का मन मोह लेने वाला दृश्य।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
अयोध्या का कनक भवन। इसे श्रीराम-सीता का अंत: पुर माना जाता है।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
पूरे नगर को पीले रंग से सजाया गया है क्यों कि पूजा-पाठ में पीले रंग को शुभ माना जाता है।

9 of 10
- फोटो : amar ujala
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह रंग शुभ है और यह क्षण भी शुभ है।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
नगर में हर तरफ पीतांबरी आभा ही नजर आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें