फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा बड़ा मंगल: भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद भंडारे में प्रसाद खाया, डिप्टी सीएम ने भी पहुंचकर किया दर्शन

Thu, 26 May 2022 06:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में दूसरे बड़े मंगल पर बजरंगबली के दर्शन को भक्त उमड़े। भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद भंडारे में प्रसाद खाया।
 
विज्ञापन
1 of 5
बड़े मंगल पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे। - फोटो : amar ujala
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं, संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं...। ऐसे ही कई भक्ति गीतों से दूसरे बड़े मंगल पर राजधानी लखनऊ गुंजायमान होती रही। गोमती तट स्थित हनुमान सेतु मंदिर, अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर, पक्का पुल स्थित अहिमर्दन पातालपुरी स्थित लेटे हनुमान जी, हजरतगंज के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सहित शहर के सभी प्रमुख हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। यहां दर्शन-पूजन के साथ भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में महाबली की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। यूपी के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने बड़े मंगल पर हनुमान सेतु मंदिर पहुंचकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और मंदिर में दर्शन करने आए भक्तों को प्रसाद बांटा।

इसके साथ ही शहरभर में भंडारों का आयोजन किया गया। सरोजनीनगर इलाके में अमौसी बाजार के पास जगत जननी महाकाली ट्रस्ट, बंथरा स्थित तेल डिपो के पास, तिरवा गांव, बेहटवा के पास भंडारा लगा।

सीताराम परिवार संस्था ने बड़े मंगल पर वानरों को प्रसाद में केला, भुट्टे, तरबूज, खीरा आदि खिलाया। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की ओर से संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में बड़े मंगल पर अवध चौराहे पर भंडारा व पुलिस कर्मियों को गर्मी के मद्देनजर फ्लास्क बांटा गया।
विज्ञापन

2 of 5
bada mangal - फोटो : amar ujala
बड़े मंगल पर हजरतगंज में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर भंडारे में सूचना निदेशक शिशिर सिंह, मुख्यमंत्री योगी के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार, राज्य सूचना आयुक्त हर्षवर्धन शाही और बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास ने प्रसाद वितरण कर भंडारे का प्रसाद खाया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
पुराने लखनऊ के चौपटिया में स्थानीय लोगों ने भंडारे का आयोजन कर प्रसाद बांटा।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित भंडारे में कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने वितरित किया प्रसाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
आलमबाग नटखेड़ा रोड पर युवा व्यापार मंडल की ओर से आयोजित किया गया भंडारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें