फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों से भरी बस कंटेनर से भिड़ी, 23 घायल, दो गंभीर, तस्वीरें

Sat, 09 Jul 2016 09:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
रामनगर धौरहरा (फैजाबाद)। रौनाही थाना क्षेत्र के हाजीपुर बरसेंडी गांव मोड़ के पास शुक्रवार रात पुलिस कर्मियों से भरी एक बस रोड पर खडे़ कंटेनर से भिड़ गई। इस दुर्घटना में बस में सवार लगभग 50 पुलिस कर्मियों में 23 घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 8
सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने कई एंबुलेंस से घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल भेजवाया। इसमें दो सिपाहियों व बस चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। (हादसे के बाद बस।)
विज्ञापन

3 of 8
लखनऊ से आरटीसी 35वीं बटालियन पीएसी ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग पूरी कर सिपाही दो निजी बसों में सवार होकर शुक्रवार रात जिला अंबेडकरनगर जॉइनिंग के लिए जा रहे थे। रास्ते में लखनऊ से फैजाबाद जा रहे एक कंटेनर के पीछे के दो पहिए पंचर हो गए। (घायल सिपाहियों का हाल जानते एसपी सिटी संकल्प शर्मा।)

4 of 8
कंटेनर चालक ने हाजीपुर बरसेंडी गांव मोड़ के पास सड़क पर ही वाहन खड़ा कर दिया। रात करीब तीन बजे लखनऊ की ओर से आ रही लगभग 50 सिपाहियों से भरी निजी बस खडे़ कंटेनर में पीछे से जा भिड़ी। बस में सवार सिपाहियों के घायल होने पर चीख-पुकार मच गई। (घटनाक्रम की जानकारी लेते एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण।)
विज्ञापन

5 of 8
कुछ ही देर में सत्तीचौरा चौकी प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को सूचित किया और एंबुलेंस बुलवाई। एसआई ने बताया कि सात एंबुलेंस से घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल भेजा गया। (हादसे में घायल सिपाही का हाल जानते डीआईजी राकेश चंद्र साहू।)
विज्ञापन

6 of 8
मौके पर एसओ रौनाही, एसओ कैंट, सीओ सदर सहित अन्य अधिकारी घायलों को अस्पताल भेजवाने में लगे रहे। एसओ रौनाही केके गुप्ता ने बताया कि हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, तुषार सिंह यादव और बस चालक दलसिंगार निवासी बसखारी की हालत गंभीर है। (अस्पताल के बाहर बैठे घायल जवान।)
विज्ञापन

7 of 8
इनके अलावा अन्य घायल पुलिस कर्मियों का उपचार जिला अस्पताल में किया गया। डीआईजी राकेश चंद्र साहू, एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण, एसपी सिटी संकल्प शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस कर्मियों का हाल जाना। (घायल जवान।)
विज्ञापन

8 of 8
हादसे में घायल सिपाहियों के नाम
हादसे में घायल पुलिस कर्मियों में हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, तुषार सिंह यादव, सिपाही नीरज मोदनवाल, धीरज सिंह, संतोष कुमार यादव, संतोष तिवारी, रोहित द्विवेदी, रितेश यादव, प्रवेश सिंह यादव, सचिन पांडेय, अजय कुमार, अखंड प्रताप सिंह, सुनील शुक्ला, प्रमोद दूबे, चंद्रशेखर यादव, उमेश यादव, प्रवीन कुमार सिंह, विभांशु विक्रम सिंह, शैलेश मिश्रा, अरविंद मिश्रा, रवि शंकर यादव, रामलाल, विद्या सागर शामिल हैं। (गंभीर रूप से घायल ड्राइवर का हाल जानते राकेश चंद्र साहू।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें