फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे करें पीएम आवास के लिए आवेदन, ये है तरीका

Mon, 30 Apr 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : डेमो फोटो
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन के लिए अब कतार में धक्के खाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
आवास विकास परिषद की इस सुविधा का अब तक 500 से अधिक लोग लाभ दे चुके हैं। यह सुविधा आपका समय तो बचाएगा ही, कतार में लगकर फॉर्म लेने व जमा करने के झंझट से भी मुक्ति दिलाएगी। 
विज्ञापन

3 of 9
डेमो
आविप ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4,752 आवासों के लिए 20 मार्च से 12 अप्रैल तक पंजीकरण खोला था। शुरुआत में पंजीकरण बहुत कम हुआ। अप्रैल के पहले सप्ताह में राज्य नगरीय विकास अभिकरण की ओर से उन आवेदकाें को मोबाइल पर मेसेज जाने लगा, जिन्होंने करीब डेढ़ साल पहले योजना के तहत सर्वे फार्म भरे थे।

4 of 9
डेमो
बताया गया कि वे योजना के पात्र हैं और आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अंतिम समय में आवेदन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। अव्यवस्था के बीच इतनी मारामारी हुई कि परिषद को पंजीकरण का समय पांच मई तक बढ़ाना पड़ा। 
विज्ञापन

5 of 9
डेमो
सूडा की ओर से फार्म के आधार पर पात्रता का मेसेज आने के बाद अधिकतर लोग यह समझ रहे कि उन्हें मकान मिल गया है। इस कारण पंजीकरण कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जबकि ऐसा नहीं है। आवास विकास में अब तक 20 हजार से अधिक फार्म जमा हो चुके हैं, जबकि आवास महज 4,752 ही हैं।
विज्ञापन

6 of 9
डेमो - फोटो : डेमो
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
-परिषद की वेबसाइट www.upavp.in के मुख्य पृष्ठ पर ‘प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद कई योजनाओं में पंजीकरण के लिंक खुलेंगे। इनमें से अपनी योजना चुनें।
- योजना चुनने के बाद वेबपेज पर आवेदक डिटेल फीड करें।
- जानकारी फीड करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : डेमो
- इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण राशि ई-बैंकिंग, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से करने का ऑप्शन आएगा।
- ई-चालान से पंजीकरण जमा करना चाहते हैं तो ई-चालान जनरेट कर सकते हैं।
-चालान का प्रिंट लेकर एचडीएफसी बैंक की किसी शाखा में पैसा जमा कर सकते हैं।
-पंजीकरण के लिए डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के पक्ष में बनेगा।

8 of 9
- फोटो : डेमो
- बैंक पैसा जमा करने के बाद ट्रांजेक्शन आईडी देगा। इसके जरिए ऑनलाइन पंजीकरण कर जानकारियां अपलोड और फीड कर सकेंगे। 
- सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रिंट निकालें और उसमें पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज लगाते हुए सम्पत्ति प्रबंधक कार्यालय अवध विहार योजना प्रथम तल सेक्टर-9ए वृंदावन येाजना के पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेज दें।
विज्ञापन

9 of 9
डेमो - फोटो : amar ujala
लोगाें की सहूलियत के लिए ही ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई है। अब तक 500 से अधिक लोग इससे आवेदन कर चुके हैं। इसकी प्रक्रिया बहुत आसान है। यदि किसी को समस्या है तो वह वेबसाइट पर दिए नम्बर से सम्पर्क भी कर सकता है। - आरके जोशी, डेटा प्रशासक, आवास विकास 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें