फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन हत्याकांड: कातिल श्यामकली के खौफनाक थे इरादे, प्लान जानकर पुलिस के भी उड़े होश

Sun, 06 Sep 2020 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 6
Raebareli brother-sister murder case - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में चचेरे भाई-बहन की हत्या की दिल दहलाने वाली वारदात का शनिवार को खुलासा हो गया। चचेरी बहन ने ही रिश्तों को शर्मसार करते हुए दोनों बच्चों की हत्या की थी। पुलिस की मानें तो डबल मर्डर के मामले में पकड़ी गई आरोपी चचेरी बहन मनोरोगी है। पुलिस ने हत्या आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कार्यालय में एसपी स्वप्निल ममगाई ने शनिवार को बताया कि लालगंज क्षेत्र के कुंडवल गांव की रहने वाली रूबी (8) और दीपक (11) की हत्या करके दोनों के शव झाड़ियों में फेंक दिए गए थे। रूबी बीते 19 अगस्त को, जबकि उसका चचेरा भाई दीपक एक सितंबर को गायब हुआ था। 
 
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस तरह किए दोनों कत्ल
श्यामकली ने पूछताछ में बताया कि वह पहले ननकू की बेटी रूबी को बहलाकर कोइया जंगल ले गई थी। वहां गला दबाकर रूबी को मारकर शव झाड़ियों में छिपा दिया था। घटना के करीब 15 दिन बाद आरोपी युवती के ताऊ जगदीश प्रसाद का इकलौता बेटा दीपक अन्य लड़कों के साथ खेत में मोबाइल देख रहा था। 
 

4 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
श्यामकली ने घास की गठरी उठाने के बहाने उससे जंगल में चलने के लिए कहा। दीपक ने मना कर दिया तो वह उसे जबर्दस्ती पकड़कर ले गई। जंगल में श्यामकली ने गला दबाकर दीपक को मारने का प्रयास किया। गला नहीं दबा पाने पर हंसिये से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद श्यामकली ने उसके शव को भी झाड़ियों में छिपा दिया। एसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया गया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
रूबी और दीपक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अगला टारगेट था सगा भाई
उम्र करीब 22 वर्ष और बीए प्रथम वर्ष तक की पढ़ाई कर चुकी आरोपी श्यामकली के इरादे बहुत ही खौफनाक थे। पुलिस ने जांच के दौरान जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला है। एसपी की मानें तो चचेरे बहन-भाई की हत्या के बाद आरोपी श्यामकली का अगला टारगेट उसका सगा भाई मिलन (13) था। उसे मारने के लिए वह जाल बिछा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मगर इससे पहले कि श्यामकली अपने इरादे में कामयाब होती पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। एसपी की मानें तो पूछताछ में श्यामकली ने बताया कि वह चचेरे बहन-भाई की हत्या नहीं करना चाहती थी। मगर उसके मन में बार-बार हत्या करने का ख्याल आ रहा था। वह खुद को रोक नहीं पाई और दोनों का कत्ल कर दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें