न उम्र का बंधन, न ही बीमारी की चिंता। 65 की उम्र में भी हौसला ऐसा कि युवा भी शरमा जाए...। मौका था वरिष्ठ नागरिक खेलकूद प्रतियोगिता का, जिसमें 60 से 84 साल के बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और जीत कर बता दिया ‘हम भी किसी से कम नहीं’। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति जानकीपुरम विस्तार की ओर से मंगलवार को सेंट्रल अकादमी में बुजुर्गों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
2 of 9
वरिष्ठ नागरिक खेलकूद प्रतियोगिता
- फोटो : amarujala
कोई पानी से भरी बाल्टी में रखे गिलास में सिक्के डालने की कोशिश में था तो कोई साड़ी के सिरे को कमर में खोंसकर अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ने की जद्दोजहद में पूरे जोश से दौड़ रहा था। कुछ बुजुर्ग एक ओर 10 से 12 फीट की दूरी से टब में गेंद डालने में मशगूल थे। इन्हीं के बीच 84 साल की सबसे बुजुर्ग महिला हेमलता जोशी दौड़ में शामिल होकर अपने हौसले से सभी प्रतिभागियों में जोश भरने का काम कर रहीं थीं।
विज्ञापन
3 of 9
वरिष्ठ नागरिक खेलकूद प्रतियोगिता
- फोटो : amarujala
समिति के सचिव गुलाब चंद्र सिंघल का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए वरिष्ठ नागरिकों का गतिशील और क्रियाशील बने रहना जरूरी है। प्रतियोगिता में जज की भूमिका एकके बाजपेयी, प्रभात मेहरोत्रा, हरि मोहन टंडन और पीएन टंडन ने निभाई। समिति के सचिव गुलाब चंद्र सिंघल ने बताया कि 15 मार्च को बुजुर्ग रैम्प पर कैटवॉक करेंगे। साथ ही विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
4 of 9
वरिष्ठ नागरिक खेलकूद प्रतियोगिता
- फोटो : amarujala
तीन कैटेगरी में आयोजित प्रतियोगिता में करीब 250 से ज्यादा बुजुर्गों ने भाग लिया। टब में टेनिस बॉल डालने में बुजुर्ग पूरी तरह से बच्चे नजर आ रहे थे। जमीन पर टिप मारकर टब में बॉल डालनी थी। जिस बुजुर्ग की गेंद टिप के बाद टब में नहीं जाती तो बाहर हूटिंग शुरू हो जाती। ऐसे में एक-दूसरे पर कमेंट करते बुजुर्ग पूरी मस्ती में नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 9
वरिष्ठ नागरिक खेलकूद प्रतियोगिता
- फोटो : amarujala
वहीं, पानी से भरी बाल्टी में रखी कटोरी में सिक्का डालने की प्रतियोगिता में बुजुर्ग पूरी तल्लीनता से कटोरी का निशाना लगाते रहे। वहीं, बाधा दौड़ सिर्फ महिलाओं के लिए हुई। इसमें महिलाओं को 10-10 फीट की दूरी पर रखे प्लाई बोर्ड के टुकड़े पर बने पॉइंट पर एक दर्जन कंचे सेट करने के साथ ही मिट्टी की कटोरियों को एक के ऊपर एक रखकर आगे बढ़ना था। दौड़ में बुजुर्ग महिलाएं बच्चों की तरह एक-दूसरे को पीछे छोड़ने में मशगूल थीं।
विज्ञापन
6 of 9
वरिष्ठ नागरिक खेलकूद प्रतियोगिता
- फोटो : amarujala
पानी से भरी बाल्टी में रखी कटोरी सिक्का डालने की प्रतियोगिता में 55 साल से 62 साल कैटेगरी के पुरुष वर्ग में राजेंद्र कुमार प्रथम, वीसी द्विवेदी द्वितीय और किशोर कुमार शुक्ला को तृतीय 63 साल से ऊपर वर्ग में अमित श्रीवास्तव प्रथम, रमेशचंद्र दीक्षित द्वितीय और एसके बाजपेई को तृतीय घोषित किया गया। इसी प्रतियोगिता के 50 साल से 62 साल आयु सीमा के महिला वर्ग में पहला स्थान नीता टंडन, दूसरा सुमन द्विवेदी, तीसरा उर्मिला अग्रवाल और 63 साल से ऊपर आयु वर्ग में पहला स्थान मीरा दीक्षित, दूसरा मंजू कंसल और तीसरा स्थान हरजीत कौर ने हासिल किया।
विज्ञापन
7 of 9
वरिष्ठ नागरिक खेलकूद प्रतियोगिता
- फोटो : amarujala
पुरुषों की 55 से 62 वर्ष आयु वर्ग में टब में गेंद डालने की प्रतियोगिता में वीसी द्विवेदी ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर किशोर कुमार शुक्ला और डॉ. जेलाल तीसरे स्थान पर रहे। इसी में 63 वर्ष आयु के ऊपर की कैटेगरी में पहले स्थान पर एसके दुबे रहे। एके जोशी दूसरे और हीरालाल ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
8 of 9
वरिष्ठ नागरिक खेलकूद प्रतियोगिता
- फोटो : amarujala
महिलाओं की 50 से 62 वर्ष आयु में पदमा त्रिपाठी पहले नंबर पर रहीं। सांत्वना शुक्ला ने दूसरा स्थान हासिल किया तो तीसरे स्थान पर बीना सिन्हा रहीं। वहीं, 63 साल से ऊपर के वर्ग में प्रथम स्थान हरजीत कौर ने हासिल किया। मीरा वर्मा दूसरे और तीसरे स्थान पर अंजला मिश्रा रही।
वरिष्ठ नागरिक खेलकूद प्रतियोगिता
- फोटो : amarujala
महिलाओं की बाधा दौड़ में 50 से 62 साल आयु सीमा में पहला स्थान कामिनी मिश्रा ने हासिल किया। गार्गी श्रीवास्तव दूसरे और साधना लाल तीसरे स्थान पर रहीं। 63 साल से ऊपर के वर्ग में पहला स्थान दुर्गा गुप्ता, दूसरा मधु अग्रवाल और तीसरा स्थान राजकुमारी ने हासिल किया।