गोरखपुर और फूलपुर में सपा की जय-जयकार, लखनऊ में जमकर जश्न
Wed, 14 Mar 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
bypoll results
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर और फूलपुर के उपचुनाव में लगातार सपा की बढ़त से सपाइयों में जश्न का माहौल है। लखनऊ में सपाइयों में भारी उत्साह देखने का मिल रहा है।
bypoll results
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर और फूलपुर में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। गोरखपुर सीट से सपा के प्रवीण निषाद तो फूलपुर में सपा के नागेंद्र सिंह पटेल की बढ़त जारी है।
bypoll results
- फोटो : amar ujala
सपा की इस उपलब्धि से सपाइयों में भारी उत्साह है। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के सामने पार्टी कार्यकर्ता ने ढोल-नगाड़े पर झूमकर नाचे।
bypoll results
- फोटो : amar ujala
महिलाओं में भी खूब उत्साह रहा। महिला कार्यकर्ताओं ने गाना गाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
bypoll results
- फोटो : amar ujala
अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले मिले और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
bypoll results
- फोटो : amar ujala
कार्यकर्ताओं ने बग्घी पर सवार होकर कुछ दूर तक जुलूस भी निकाला और अखिलेश यादव की जयजयकार की।
bypoll results
- फोटो : amar ujala
वहीं, दूसरी ओर भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।