छात्र की मौत से दुखी परिवारीजन
- फोटो : amar ujala
ठाकुरगंज के प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा की टीम ने मौके पर छानबीन की। सुधीर का मोबाइल फोन टूटा पड़ा था। कोई सुसाइड नोट न मिलने पर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों व सहपाठियों से पूछताछ की गई। क्लास टीचर रीना भुआल ने बताया कि कक्षा में 55 बच्चे हैं। सुधीर रोजाना आगे बैठता था। वह कुछ दिनों से गुमसुम था और पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। उसने अपनी फाइलें नहीं की थीं, लेकिन परेशानी नहीं बताई थी। वैसे पढ़ाई में ठीक था। उसकी क्लास सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलती थीं।