दरअसल, होटल, रेस्टारेंट का लगभग सात करोड़ रुपये रोजाना का कारोबार है। इसके अतिरिक्त छोटे रेस्टोरेंट व नॉनवेज दुकान का भी करीब दो करोड़ का कारोबार रोजाना का घटा है। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अब होटल, रेस्टारेंट में वहीं खाना खाने आ रहे हैं, जिनके पास घर के खाने का विकल्प नहीं है।
ऐसे तो बंद हो जाएंगे होटल, रेस्टोरेंट
यूपी फूड प्रोसेसर एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव अनिल वरमानी ने बताया कि कोरोना का खौफ बढ़ता रहा तो पखवारे भर में होटल, रेस्टारेंट बंद हो जाएंगे। होटल, रेस्टारेंट में जब ग्राहक खाना खाने नहीं आएगा तो उसे नहीं बनवाएंगे। लखनऊ में लोगों को कोरोना पीड़ितों की तादाद बढ़ने का खौफ सताने लगा है।