फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में किसानों पर कहर बन कर टूटी बारिश-ओलावृष्टि, फसलें चौपट, 33 की मौत

Sat, 14 Mar 2020 02:38 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 21
मौसम - फोटो : amar ujala
मौसम की मार झेल रहे किसानों की अब रही सही उम्मीदों पर भी ओले पड़ गए हैं। प्रदेश में बृहस्पतिवार देर रात और शुक्रवार सुबह आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने फिर तबाही मचाई। बिजली, पेड़ और दीवार गिरने से जहां 33 लोगों की मौत हो गई वहीं अकेले अवध में 13 मौतें हुई हैं।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक हफ्ते में ही दूसरी बार प्रकृति की मार के कारण हजारों हेक्टेयर में खड़ी फसलें तहस-नहस हो गईं। गेहूं, चना, आलू, मटर और मसूर की 60 फीसदी फसलें खेतों में ही बर्बाद हो गईं।

अवध के कई जिलों में शुक्रवार को आंधी के बीच बारिश व ओले गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। अकेले सीतापुर जिले में दीवारें व छप्पर गिरने से आठ और बाराबंकी में दो लोगों की जान चली गई। बलरामपुर, अयोध्या, बहराइच में भी एक-एक मौतें हुई हैं।

बहराइच में तो बारिश-तूफान के बीच स्कूल से लौट रहे बच्चों पर बिजली का खंभा गिरने से एक मासूम की मौत हो गई जबकि कई झुलस गए। बहराइच में 33.1 जबकि लखनऊ में 12 मिमी. पानी बरसा।
विज्ञापन

2 of 21
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर में देर रात से ही बारिश के बीच ओलावृष्टि होती रही। जिससे सड़क पर ओलों की मोटी परत बन गई।

 
विज्ञापन

3 of 21
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी के रामनगर ब्लॉक के ददौरा में ओले की चार इंच मोटी परत जम गई।

4 of 21
- फोटो : amar ujala
सीतापुर जिले के थाना सदरपुर के गोड़ैचा क्षेत्र में जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे।
विज्ञापन

5 of 21
- फोटो : amar ujala
बहराइच में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल।
विज्ञापन

6 of 21
- फोटो : amar ujala
मौसम ने किसानों को कहीं का नहीं छोड़ा। बर्बाद हुई फसल को देखकर भावुक हो गया किसान।
विज्ञापन

7 of 21
- फोटो : amar ujala
बलरामपुर में शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से गेंहूं, सरसो, मसूर और दलहनी फसलों को भारी नुकसान।

8 of 21
- फोटो : amar ujala
सीतापुर के सिधौली में बारिश, ओलावृष्टि व तेज हवाओं के चलने से पेड़ गिरा। जिसके नीचे दबकर एक तहसील कर्मचारी की मौत हो गई। इसके अलावा, थाना सदरपुर के  ग्राम रुदाइन मजरा रसूलाबाद में दीवार गिरने से नीचे दबकर महिला की मौत हुई।

9 of 21
- फोटो : amar ujala
अयोध्या जिले में भीषण आंधी-तूफान में मचान गिरने एक की मौत हुई है। पिता-पुत्र खेत में मचान बनाकर खेतों की रखवाली कर रहे थे।

10 of 21
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी जिले में ओलावृष्टि और बारिश से आलू, सरसो और गेहूं की फसलें पूरी तरह तबाह हो गईं। जिले के रामनगर इलाके के अलग-अलग गांवों में छप्पर और दीवार गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की जान भी चली गई।

11 of 21
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी में आंधी से रामनगर-बदोसराय मार्ग पर भवनापुर गांव के पास बोलेरो पर गिरा पेड़।

12 of 21
- फोटो : amar ujala
देवा क्षेत्र के दुंदपुरवा गांव के पास देवा-चिनहट मार्ग पर गिरा पेड़।

13 of 21
- फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर के कोटवा में बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई गेंहूं की फसल।

14 of 21
- फोटो : amar ujala
जिले में दोपहर बाद इस तरह के ओले पड़े।

15 of 21
- फोटो : amar ujala
श्रावस्ती के एक खेत में मौसम की मार के बाद गिरी पड़ी फसल।

16 of 21
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर के दूबेपुर क्षेत्र में बर्फबारी से खराब हुई गेहूं की फसल।

17 of 21
- फोटो : amar ujala
जिले के कूरेभार क्षेत्र में ओले गिरने से खराब हुई सरसो-मटर की फसल।

18 of 21
ओला वृष्टि से हुआ नुकसान - फोटो : Amar Ujala
अनूपशहर के गांव गरहरा में तेज बारिश के साथ हुई ओलों की बौछार बारिश व ओलों से फसल को नुकसान हुआ।

19 of 21
कई पेड़ उखड़े - फोटो : Amar Ujala
खानपुर थाना क्षेत्र के गांव खिदरपुर में भी काफी नुकसान हुआ है। करीब दो दर्जन लोगो के घर,टीन हवा में उड़ गए। तूफान काफी उत्पात मचाया हैं गांव के काफी पुराने पीपल के पेड़ धराशाई हो गए। 

20 of 21
- फोटो : अमर उजाला
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर टिकरी में शुक्रवार की शाम बवंडर आने से कई मकान, पेड़ और मंदिर गिर गए, मलबे में दबकर कई लोग हुए घायल हो गए। 
विज्ञापन

21 of 21
ओला वृष्टि - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के गढ़ और बाबूगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें