फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: अब गहने खरीदने पर ग्राहकों को मिलेगा शुद्ध सोना, एक जून से सिर्फ हॉलमार्किंग के ही गहने बिकेंगे

Sun, 21 Mar 2021 03:35 PM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
सोने के गहने खरीदने पर उसकी गुणवत्ता को लेकर रहने वाली आशंका जल्द खत्म हो जाएगी। इसका कारण है कि एक जून से सभी सराफा कारोबारी हॉलमार्क के ही गहने बेचेंगे। वे सोने की शुद्धता की गारंटी भी देंगे।

नई व्यवस्था में ग्राहक ब्रांडेड कंपनी के शोरूम से सोने के गहने खरीदें या अन ब्रांडेड कारोबारी के शोरूम से, उन्हें एक समान कीमत ही चुकानी पडे़गी। अभी दोनों के गहनों की कीमत में प्रति दस ग्राम तीन से चार हजार रुपये का अंतर रहता है।

ग्राहकों पर बढ़ेगा 35 रुपये प्रति गहने का बोझ
कारोबारी सोने के गहने की हॉलमार्किंग की लागत ग्राहकों से ही वसूलेंगे। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व चौक के कारोबारी अनुराग रस्तोगी ने बताया कि एक गहने की हॉलमार्किंग की लागत 35 रुपये आएगी। ऐसे में ग्राहक जितने आइटम खरीदेंगे, उन्हें 35 रुपये के रेट से अतिरिक्त रकम चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन

2 of 5
पांच फीसदी ने ही अब तक कराया है पंजीयन
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि जिले में छोटे, मझोले व बड़े मिलाकर छह हजार से अधिक सराफा कारोबारी हैं। इनमें से अब तक पांच फीसदी (300) ने ही हॉलमार्किंग गहने बेचने के लिए पंजीयन कराया है, जबकि सभी कारोबारियों का पंजीयन अनिवार्य है। पांच साल के पंजीयन का शुल्क 05 से 25 हजार रुपये तक है। बाद में नवीनीकरण कराना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 5
भारी पड़ेगा ग्राहक के साथ धोखाधड़ी करना
हॉलमार्किंग के नए नियमों के अनुसार ग्राहक को 22 कैरेट सोना बताकर गहने बेचने पर जांच में यह 18 कैरेट पाया गया तो धोखाधड़ी करने वाला कारोबारी जेल जाएगा। भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से उस पर जुर्माना भी ठोंका जा सकता है। नई व्यवस्था लागू होने को देखते हुए कारोबारियों ने सोने के गहनों का पुराना स्टॉक निकालना शुरू कर दिया है।

4 of 5
- फोटो : pixabay
बंद हो जाएगा बिना बिल के सोना बिकना
लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के महामंत्री एवं बंगला बाजार के कारोबारी मनीष वर्मा ‘बन्नू’ ने बताया कि एक जून से सोने के गहने लेने पर सभी खरीदारों को जीएसटी भरना पड़ेगा। ऐसे में बिना बिल के सोना बिकना बंद हो जाएगा। हॉलमार्किंग कोड के जरिये गहने बेचने वाली फर्म का ब्योरा चंद समय में पता चल जाएगा। साथ ही इसकी भी जांच हो जाएगी कि कारोबारी ने पक्का बिल काटा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixabay
सोना की शुद्धता को समझें
24 कैरेट 99.9 प्रतिशत
23 कैरेट 95.8 प्रतिशत
22 कैरेट 91.6 प्रतिशत
21 कैरेट 87.5 प्रतिशत
18 कैरेट 75.0 प्रतिशत
17 कैरेट 70.8 प्रतिशत
14 कैरेट 58.5 प्रतिशत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें