सीतापुर जिले में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन हुए हैं। भाजपा से श्रद्धा सागर, समाजवादी पार्टी से अनीता राजवंशी, निर्दलीय चन्द्र प्रभा, निर्दलीय प्रीती सिंह रावत ने नामांकन किया है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। डीएम ने नामांकन पत्र जमा कराए।