फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1153 एकड़ भूमि पर बसेगी नव्य अयोध्या, भूमि अधिग्रहण के लिए धारा -28 लागू, देखें तस्वीरें

Tue, 13 Oct 2020 12:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 7
अयोध्या - फोटो : अमर उजाला
नव्य अयोध्या उपनगर बसाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना हेतु भूमि अधिग्रहण के लिए धारा-28 लागू कर दी गई है। रामनगरी की पौराणिक आभा से ओतप्रोत इस उपनगर को विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की टीम अयोध्या पहुंच चुकी है। एक हफ्ते में अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

नव्य अयोध्या योजना में मांझा तिहुरा, मांझा बरहेटा व मांझा शाहनवाजपुर की 1193 एकड़ भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। इसमें बाउंड्रीवाल व आबादी की भूमि को छोड़कर 1153 एकड़ में योजना के तहत भव्य उपनगर बसाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
आवास विकास ने योजना की मंजूरी के साथ ही भूमि अधिग्रहण के लिए धारा-28 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा के मद्देनजर एक नई अयोध्या का काम तेज करने के निर्देश दिए थे। इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को दी गई थी। इसके लिए आवास विकास की टीम ने निरीक्षण कर अयोध्या में सरयू नदी के समीप लखनऊ- गोरखपुर हाइवे पर स्थित मांझा तिहुरा, मांझा बरहेटा व मांझा शाहनवाजपुर की 740 एकड़ भूमि चिह्नित की थी। आवास विकास ने इसका प्रजेंटेशन बनाकर मुख्यमंत्री के सामने पेश किया था।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमित कुमार
आवास विकास ने योजना की मंजूरी के साथ ही भूमि अधिग्रहण के लिए धारा-28 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा के मद्देनजर एक नई अयोध्या का काम तेज करने के निर्देश दिए थे। इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को दी गई थी। इसके लिए आवास विकास की टीम ने निरीक्षण कर अयोध्या में सरयू नदी के समीप लखनऊ- गोरखपुर हाइवे पर स्थित मांझा तिहुरा, मांझा बरहेटा व मांझा शाहनवाजपुर की 740 एकड़ भूमि चिह्नित की थी। आवास विकास ने इसका प्रजेंटेशन बनाकर मुख्यमंत्री के सामने पेश किया था।

4 of 7
आवास विकास परिषद की बैठक में परिचालन के माध्यम से योजना को मंजूरी मिल गई है। आवास विकास ने अधिग्रहण की धारा-28 के तहत नोटिफिकेशन जारी करते हुए गजट के लिए भेज दिया है। अब गजट जारी होने के बाद अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू होगी। शनिवार तक गजट की प्रक्रिया पूर्ण होने की संभावना है। दूसरी ओर आवास विकास की अधिग्रहण टीम अयोध्या में डेरा डाले हुए है। टीम ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के कार्यालय में अपना कैंप कार्यालय खोल दिया है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
1400 खसरों से 4900 किसानों की भूमि होगी अधिग्रहीत
नव्य अयोध्या के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली 1193 एकड़ भूमि में 1400 खसरे शामिल हैं। इसमें लगभग 4900 किसानों से भूमि ली जाएगी। आवास विकास व अयोध्या विकास प्राधिकरण की जो योजना है उसमें फिलहाल किसानों के सहयोग के आधार पर ही भूमि लेने का प्रस्ताव है। अगर किन्हीं परिस्थितियों में बात नहीं बनती है तो भूमि अधिपत्य अधिकारी के माध्यम से भूमि लिखाई जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
200 एकड़ में अयोध्या विकास प्राधिकरण भी करेगा विकास
नव्य अयोध्या योजना में अयोध्या विकास प्राधिकरण भी लगभग 200 एकड़ भूमि का विकास करेगा। इसमें आवासीय योजना परवान चढ़ने की संभावना है। इसके लिए अभी आवास विकास परिषद व अयोध्या विकास प्राधिकरण में अनुबंध होना है। हालांकि इसकी तैयारी अयोध्या विकास प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। प्राधिकरण के वीसी विशाल सिंह ने प्रमुख सचिव आवास को पत्र लिखकर प्राधिकरण में रिक्त सचिव, उप सचिव, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, तीन सहायक अभियंता सहित विभिन्न रिक्त पदों को भरने का अनुरोध किया है। जिससे नव्य अयोध्या की विकास योजना परवान चढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
नव्य अयोध्या योजना का प्रस्तावित स्वरूप।
- पौराणिक थीम पर आधारित नगरी।
- 30 मीटर चौड़े रास्ते व बड़े हिस्से पर हरियाली।
- पांच फाइव स्टार व 25 थ्री स्टार होटल।
- 25 राज्यों व पांच देशों के अतिथि गृह।
- शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल व पेट्रोल पंप।
-  विभिन्न मठ-मंदिरों व ट्रस्ट की धर्मशालाएं।
- धनुषाकार डिजाइन जहां से सीधे दिखेगा राममंदिर।

आयुक्त आवास अजय चौहान का कहना है कि नव्य अयोध्या योजना को परिचालन के माध्यम से मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद धारा-28 के तहत अधिग्रहण का नोटिफिकेशन जारी कर गजट के लिए भेज दिया है। गजट जारी होते ही अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें