बाराबंकी में घर के बरामदे में सोए परिवार पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे मां-बेटे की मौत हो गई। घायल पिता व दो बेटों को गंभीर दशा में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया। आईजी व एसपी समेत क्षेत्रीय विधायक भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 6
हत्या
- फोटो : amar ujala
यह खूनी खेल सफदरगंज थाना क्षेत्र के लक्षवर बजहा गांव में गुरुवार रात उस समय खेला गया जब ज्यादातर ग्रामीण गांव के ही अंशू रावत की बारात में गए थे। गांव निवासी गुरुदीन रावत शाम को खाना खाने के बाद पत्नी कविता (36), बेटा शुभम (6), सिद्धांत (2) व अमन (3 माह) के साथ घर के बाहर खुले बरामदे में टीनशेड के नीचे सोये हुए थे।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : amar ujala
रात में अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमलाकर खून की होली खेली। हमले में परिवार के सभी सदस्यों को मृत समझकर हमलावर मौके से भाग गए।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
बारात से गुरुदीन का भतीजा प्रद्युम्न वापस लौटा तो यह नजारा देख दंग रह गया। चाचा-चाची व उनके बच्चे जमीन पर घायल पड़े थे।
विज्ञापन
5 of 6
हत्या
- फोटो : amar ujala
पत्नी कविता व शुभम की सांसे थम चुकी थीं गुरुदीन व उसके बेटे सिद्धांत व अमन को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया।