फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एक साथ जले पिता-पुत्र के शव तो चीत्कारों से गूंज उठा पूरा आसमान

Fri, 04 May 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
हत्या - फोटो : अमर उजाला
पिता-पुत्र के शव जब एक साथ पंचतत्व में विलीन हुए तो अमेठी का पूरा रतापुर गांव चीत्कारों से गूंज उठा। हर किसी की आंख नम थी। सभी यही कहते रहे भगवान किसी को ऐसा दिन न दिखाए। 
विज्ञापन

2 of 8
हत्या - फोटो : अमर उजाला
अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के रतापुर गांव में गुरुवार को मारे गए पिता ज्ञान प्रकाश व बेटा रोहित पांडेय के शव शुक्रवार को पोस्टमोर्टम के बाद जब घर लाए गए गांव में कोहराम मच गया। पति और बेटा खो चुकी ज्ञान प्रकाश की पत्नी की हालत गंभीर हो गई है। गमजदा माहौल में ज्ञानप्रकाश के भतीजे कामता पाण्डेय ने शवों को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल समेत सैकड़ों की संख्या में गांव के लोग रहे मौजूद रहे।  
विज्ञापन

3 of 8
हत्या - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो ज्ञान प्रकाश पांडेय (50) के पड़ोसी बालमुकुंद पांडेय का बेटा रवि अपनी बाइक पर साइलेंसर में तेज आवाज वाला सिस्टम लगाकर चला रहा था। आरोप है कि रवि जब ज्ञानप्रकाश के घर के सामने से निकलता तो बाइक की आवाज तेज कर देता जिससे लोगों को परेशानी होती। ज्ञानप्रकाश ने विरोध किया तो रवि और उसके भाई राहुल ने उनकी पिटाई कर दी थी। ज्ञान प्रकाश ने पीपरपुर थाने पहुंच एसओ को तहरीर दी लेकिन एसओ ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस में शिकायत की जानकारी रवि को हुई तो वह भड़क उठा। 

4 of 8
हत्या - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम रवि ने अपने दोनों भाइयों राहुल और बच्चा के साथ फरसा, बल्लम और असलहा लेकर ज्ञानप्रकाश के घर धावा बोल दिया। ज्ञानप्रकाश का इकलौता बेटा रोहित पांडेय (25) बाहर निकला तो उसे फरसे से काट डाला।
 
विज्ञापन

5 of 8
हत्या - फोटो : अमर उजाला
बेटे की चीख सुनकर ज्ञानप्रकाश जब बाहर निकले तो हमलावरों ने उन्हें भी बल्लम से गोद डाला। ज्ञान को बचाने के लिए उनके बड़े भाई श्याम प्रकाश (60) और भतीजा मोहित (20), गायत्री पांडेय (10) व सूरज (17) पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। सरेशाम हुई इस वारदात से गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण दौड़े तो आरोपी हथियार लहराते हुए भाग निकले। 
 
विज्ञापन

6 of 8
हत्या - फोटो : डेमो
ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी भादर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने ज्ञानप्रकाश और रोहित को मृत घोषित कर दिया। हमले में घायल चार अन्य लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष डीके सिंह के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। एएसपी ने थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए। 
विज्ञापन

7 of 8
हत्या - फोटो : अमर उजाला
देर रात फैजाबाद डीआईजी ओंकार सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। एसपी को कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया। डीआईजी  के आदेश पर कोतवाल डीके सिंह, उपनिरीक्षक नंदराम व बीट सिपाही को मामले में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। दीपेन्द्र सिंह को नया थानाध्यक्ष बनाया गया। 
विज्ञापन

8 of 8
हत्या - फोटो : अमर उजाला
एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, जिनमें राहुल, बच्चा और उनके बहनोई शिवकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चौथे आरोपी रवि पाण्डेय की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें