फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड की हत्या कर बदमाशों ने बैंक के सामने से 50 लाख रुपये लूटे, असलहे लहराते हुए भाग निकले

Wed, 11 Oct 2017 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
1 of 4
गोंडा के कोतवाली नगर क्षेत्र के सबसे व्यस्त इलाके रानी बाजार की इलाहाबाद बैंक की शाखा से मंगलवार की देर शाम नकाबपोश दो बदमाशों ने कैश लेकर निकल रहे बैंक के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी और  कैश बॉक्स में रखे 50 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद असलहा लहराते हुए दोनों आराम से भाग निकले। इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में लकीर पीटती रह गई। डीआईजी व एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया और अपराधियों की धर-पकड़ के निर्देश दिए। (मामले की जांच करती पुलिस टीम)
विज्ञापन

2 of 4
कोतवाली नगर क्षेत्र के रानीबाजार का इलाका शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक हैं। यह इलाका थोक व्यापारियों का गढ़ है। इससे यहां स्थित विभिन्न बैंकों की शाखाओं में रोजाना करोड़ों रुपये का लेन-देन होता है। इलाहाबाद बैंक की रानी बाजार की शाखा मुख्य सड़क पर स्थित है और इससे चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस की पिकेट भी तैनात रहती है। सुरक्षा के लिए बैंक ने अपने निजी गार्ड भी तैनात कर रखे हैं। (कैशियर ऐसे ही केबिन छोड़कर भाग गया।)
विज्ञापन

3 of 4
मंगलवार की देर शाम करीब सवा पांच बजे बैंक की शाखा से 50 लाख रुपये का कैश निकालकर मुख्य शाखा में जमा करने के लिए ले जाया जा रहा था। बैंक की क्लर्क रोली पांडेय व निधि ने कैश बाक्स को संभाल रखा था। बैंक का गार्ड सादिक अली भी उनके साथ था। कैश बाक्स को बाहर खड़ी कैश वैन में रखने के लिए दोनों महिला कर्मचारी जैसे ही बैंक से बाहर निकलीं बाहर खड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने बैंक के गार्ड पर हमला कर दिया। गार्ड सादिक अली संभल पाता इसके पहले ही बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर दोनों महिलाकर्मी दहशत के कारण कैश बॉक्स छोड़कर भाग खड़ी हुईं। इसके बाद दोनों बदमाश 50 लाख रुपये से भरा कैश बॉक्स लेकर भाग निकले। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। (बैंक कर्मियों से एक-एक कर पूछताछ करती पुलिस।)
विज्ञापन

4 of 4
आसपास के लोग आनन-फानन में घायल बैंक गार्ड को लेकर जिला अस्पताल की  तरफ भागे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। लूट की सूचना पर डीआईजी अनिल कुमार राय व पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। डीआईजी ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम बनाकर छापेमारी कराने के निर्देश दिए हैं। शाखा प्रबंधक इलाहाबाद बैंक रानी बाजार बृजेश कुमार रावत ने बताया कि लुटेरों के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। (सीसीटीवी फुटेज निकालती पुलिस।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें