फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ के दिन पति ने नहीं उठाया फोन तो पत्नी ने उठा लिया ये खतरनाक कदम

Wed, 11 Oct 2017 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- करवा चौथ के दिन फोन नहीं उठाने पर विवाहिता ने की खुदकुशी 
- परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का लगाया आरोप
-पुलिस ने बताया खुदकुशी का मामला, एसडीएम कर रहे हैं जांच 
विज्ञापन
1 of 6
करवा चौथ के द‌िन म‌ह‌िला ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में रह रहे पति के करवा चौथ के दिन फोन नहीं उठाने पर एक विवाहिता ने ऐसा खतरनाक कदम उठा ल‌िया क‌ि सुनकर लोग दंग रह गए। (च‌ित्र- मह‌िला के पर‌िजन)
विज्ञापन

2 of 6
व‌िवाह‌िता ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि मृतका के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच से मामला खुदकुशी का लग रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
suicide
जानकारी के मुताबिक सदर बाजार निवासी अनिता की शादी नौ मार्च 2015 को जनकपुरी छोटी सब्जी मंडी निवासी कुमार संभव से हुई थी। अनिता के भाई किशोर के मुताबिक शादी के 20 दिन बाद ही संभव अमेरिका चला गया था। अमेरिका जाने के दो महीने बाद उसने अनिता का वीजा और अन्य कागजात भेजने की बात कही थी। लेकिन ढाई साल तक उसने न ही वीजा भेजा और न अनिता को कभी बुलाने की कोशिश की।

4 of 6
karwa chauth
शादी के समय ससुराल वालों ने बताया था कि संभव का अमेरिका में दो पेट्रोल पंप और दो मकान हैं। परिवार वालों ने बताया कि गत 18 सितंबर को सास सत्या ने अनिता के साथ मारपीट की थी। जब परिवार वाले अनिता के पास पहुंचे तो पता चला कि संभव ने अमेरिका में पहले ही शादी कर रखी है और उसके बच्चे हैं। हालांकि अनिता के ससुर जियालाल ने उन्हें भरोसा दिया कि अनिता को एक माह में अमेरिका भेज देंगे।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : अमर उजाला
किसी तरह मामला शांत कर दिया गया। किशोर के मुताबिक रविवार शाम जियालाल ने उसके पिता को फोन कर अनिता की तबियत खराब होने की बात कही। परिवार वाले उसके ससुराल पहुंचे तो उन लोगों ने अनिता को फांसी से लटका हुआ पाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो इस बाबत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
facebook
फेसबुक पर फोटो अपलोड  कर पति से करना चाहती थी बात
करवा चौथ पर मेहंदी लगाने और तैयार होने के बाद अनिता ने अपनी फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी। लेकिन अमेरिका में रहने वाले पति ने जब फोन नहीं उठाया तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अनिता के परिवार वालों ने बताया कि फेसबुक पर प्रोफाइल बदलने पर अनिता को अच्छे कमेंटस मिले थे। तब अनिता ने लिखा था कि जिसके लिए यह सब किया वही फोन पिक नहीं कर रहा है।  (सांकेत‌िक च‌ित्र)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें