फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हो गए धरती पुत्र मुलायम, आसमान में गूंजता रहा नेताजी... अमर रहे, अमर रहे का नारा, तस्वीरें

Tue, 11 Oct 2022 05:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब। - फोटो : amar ujala
सपा संरक्षक, पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का उनके गांव सैफई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई अपने नेता की अंतिम छवि पाने के लिए लालायित था।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को उन्हें श्रद्घांजलि देने के लिए गए थे। जबकि आज उनके अंतिम दर्शन के लिए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा सांसद वरुण गांधी, राज्यसभा सांसद जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री असीम अरुण, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, देवेंद्र सिंह भोले, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी लाइन में लगकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुत्र अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
उड़ीसा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बालू से मुलायम सिंह यादव की तस्वीर बनाकर उन्हें श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन

3 of 6
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मुलायम सिंह यादव के दर्शन के लिए आए थे। मुलायम सिंह यादव का निधन सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार को हो गया था। वे कई बीमारियों से ग्रसित थे और लगभग एक महीने पहले भर्ती कराए गए थे। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मुलायम एक पहलवान थे और अपने कड़ी मेहनत व सूझबूझ से राजनीति के शिखर पर पहुंचे पर कभी भी उन्होंने अपने गांव को नहीं छोड़ा और उनके गांव में भी उन्हें कभी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और पार्टी के अन्य नेता यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैतृक गांव सैफई पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें