नेपाल के दमकल कर्मियों और एसएसबी जवानों ने पाया काबू
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी लक्ष्मण राजभर की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बारातियों के लिए पकवान और भोजन तैयार करने के लिए लक्ष्मण ने पड़ोसी सुरेश के छप्पर का मकान लिया था। शाम करीब पांच बजे यहां हलवाई भोजन बना रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज से आग भड़क उठी। भोजन बना रहे लोगों ने गैस सिलेंडर की आग को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर भागकर जान बचाई।