फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिलः पटरी से उतरी ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, पैसेंजर्स जख्मी, मचा हड़कंप

Sat, 20 Apr 2019 04:16 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
मॉक ड्रिल - फोटो : amar ujala
लखनऊ के आलमबाग यार्ड में शुक्रवार सुबह शंटिंग के दौरान ट्रेन पटरी से उतर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें बहुत से यात्री जख्मी हो गए। रेलवे कंट्रोल रूम को सुबह 10:20 बजे यह सूचना मिली तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

2 of 8
मॉक ड्रिल - फोटो : amar ujala
यह एक मॉकड्रिल थी और कंट्रोल रूम को यह सूचना रेल दुर्घटना होने पर खोज, राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास करने के लिए दी गई थी। मॉकडिल के लिए एनडीआरएफ एवं उत्तर रेलवे ने यार्ड में बाकायदा ट्रेन दुर्घटना का वह सीन तैयार किया जिसमें ट्रेनोें के कोच एक दूसरे पर चढ़े हुए थे।
विज्ञापन

3 of 8
मॉक ड्रिल - फोटो : amar ujala
एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक आलोक कुमार सिंह एवं उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के रेल प्रबंधक सतीश कुमार के मुताबिक, सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम ने सुबह 10:35 बजे पहुंचकर अत्याधुनिक उपकरणों के साथ फिजिकल व टेक्निकल सर्च करके फंसे एवं घायल यात्रियों को चिन्ह्ति किया।

4 of 8
मॉक ड्रिल - फोटो : amar ujala
टीम ने ऑपरेशन बेस को तैयार कर रेस्क्यू व इवेक्युएशन टीम ने चिन्हित दुर्घटनाग्रस्त बोगियों में से  घायल व फं से हुए लोगों को अत्याधुनिक कटिंग उपकरणों की सहायता से होरिजेंटल व वर्टिकल एप्रोच बनाकर घायलों तक पहुंच बनाई।
विज्ञापन

5 of 8
मॉक ड्रिल - फोटो : amar ujala
इसके बाद फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया।
विज्ञापन

6 of 8
मॉक ड्रिल - फोटो : amar ujala
एनडीआरएफ  की पैरामेडिकल टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर रेलवे की मेडिकल टीम को सुपुर्द किया।
विज्ञापन

7 of 8
मॉक ड्रिल - फोटो : amar ujala
इस अभ्यास में जहां स्थानीय प्रशासन ने कानून व्यवस्था संभाली, तो वहीं जीआरपी, आरपीएफ एरिया को सुरक्षित किया। इस अभ्यास में रेलवे के इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिग्नल, कॉमर्शियल व टेक्निकल प्रभाग के कर्मियों ने अपने संसाधनों समेत हिस्सा लिया।         
विज्ञापन

8 of 8
मॉक ड्रिल - फोटो : amar ujala
नीरज कुमार ने किया नेतृत्व
आलमबाग यार्ड में आयोजित मॉकड्रिल का नेतृत्व उप कमांडेंट नीरज कुमार ने लखनऊ टीम के 70 सदस्यीय टीम के साथ किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें