लखनऊ में माल के नरैनापुर गांव में दो बेटों विमल और विपिन ने राजाराम (50) को पहले लाठी-डंडे से पीटा, इसके बाद सिलबट्टे से कूंचकर भाग निकले। कारण सिर्फ शराब पीने और जुआ खेलने कसे रुपये नहीं देना था। शोरशराबे पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक के बुजुर्ग पिता ने दोनों पोतों के खिलाफ हत्या की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
3 of 5
राजाराम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार गोस्वामी के मुताबिक, नरैनापुर गांव में भगवानदीन परिवार संग रहते हैं। परिवार में बेटा राजाराम, पोते निर्मल, विमल, विपिन और राहुल हैं। गांव में उनके दो मकान है। एक मकान पर भगवानदीन खुद रहते हैं। दूसरे पर राजाराम का परिवार।
4 of 5
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि विमल और विपिन दिन भर शराब के नशे में जुआ खेलते रहते हैं। दोनों घर का काफी सामान भी बेंच चुके हैं। राजाराम हमेशा विमल और विपिन को टोकता था। इसके चलते कई बार विवाद भी हुआ।
दोनों शराब के नशे में मंगलवार रात घर पहुंचे और पिता से उलझ गए। रुपये की मांग का विरोध करने पर राजाराम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जब वह बेहोश हो गया तो सिलबट्टे से कूंच दिया।