फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर कुत्ते की मौत पर भड़के दबंग, बच्चों से भरी बस फूंकने की कोशिश, सांसत में पड़ी जान

Thu, 09 May 2019 04:34 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 5
पिटाई के बाद सहमे बैठे बच्चे - फोटो : amar ujala
रायबरेली के खीरों-लालगंज मार्ग पर दुकनहा गांव के पास एक निजी स्कूल की बस की टक्कर से कुत्ते की मौत हो गई। इससे खफा दबंगों ने बस रोकने की कोशिश की। चालक बस भगाते हुए आगे बढ़ गया। इस पर दबंगों ने बाइकों पर सवार होकर बनईमऊ गांव के पास बस रोक ली और चालक व क्लीनर को बेरहमी के साथ पीटा। यही नहीं डीजल की टंकी खोलकर बच्चों समेत पूरी बस में आग लगाने का प्रयास किया। इससे बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

2 of 5
बस की खोली गई टंकी - फोटो : amar ujala
अभिभावकों व ग्रामीणों के पहुंचने पर हमलावर युवक मौके से भाग निकले। चालक की पिटाई से खफा ग्रामीणों और अभिभावकों ने खीरों-लालगंज मार्ग पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभी हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल लालगंज विनोद कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इससे दो घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। चालक की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
लालगंज कस्बे के एक निजी स्कूल की बस ने दोकनहा के पास बच्चों को बैठाया और फिर स्कूली तरफ चल पड़ी। जैसे ही बस आगे बढ़ी एक कुत्ता बस के सामने आ गया। लालगंज क्षेत्र के पूरे उजागर मजरे धनाभाद निवासी बस चालक जयचंद्र ने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ता बस की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इससे नाराज कुछ दबंगों ने बस चालक जयचंद्र को मारने का प्रयास किया, लेकिन जयचंद्र बच्चों व बस को सुरक्षित लेकर मौके से भाग निकला। दुकनहा गांव के गुस्साए ग्रामीण युवकों ने बाइकों पर सवार लाठी-डंडों से लैस होकर बस का पीछा किया।

4 of 5
सहमे बैठे बच्चे - फोटो : amar ujala
बनईमऊ गांव के पास युवकों ने बस को रोककर चालक जयचंद्र के साथ जगतपुर रामगढ़ी निवासी क्लीनर समर बहादुर को जमकर पीटा। बस चालक ने पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया तो चालक का मोबाइल भी युवकों ने तोड़ दिया और दो हजार रुपये भी छीन लिए। बस की डीजल की टंकी खोलकर बच्चों सहित बस में आग लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बस - फोटो : amar ujala
बस पर सवार स्कूली बच्चे चीख पुकार कर रहे थे। इसी बीच पहुंचे अभिभावकों व ग्रामीणों को देखकर युवक मौके से भाग निकले। गुस्साए ग्रामीणों व अभिभावकों ने खीरों-लालगंज मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल लालगंज विनोद कुमार सिंह ने सभी को शांत कराकर आवागमन बहाल कराया। कोतवाल ने बताया कि दोकनहा निवासी मनबोध सिंह, अशोक कुमार, अमित सिंह, अतुल सिंह और धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर अशोक कुमार, मनबोध और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें