फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने कंपनी और इन अफसरों को दी चेतावनी, कहा- काम नहीं करना है तो लखनऊ छोड़ दीजिए

Thu, 10 May 2018 02:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
जनसमस्याओं पर बैठक करतीं मेयर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में कूड़ा उठाने और निस्तारण का काम कर रही ईकोग्रीन कंपनी को मेयर संयुक्ता भाटिया ने एक महीने की मोहलत दी है। उन्होंने साफ कहा कि यदि काम नहीं सुधारा तो ठेका रद्द कर दिया जाएगा। बुधवार को मेयर ने कंपनी और नगर निगम अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे डोर-टू-डोर कलेक्शन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि लोगों के घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा।
विज्ञापन

2 of 11
जनसमस्याओं पर बैठक करतीं मेयर - फोटो : अमर उजाला
मेयर ने कहा कि सदन में तय हुआ था कि पांच ऐसे वार्ड तैयार किए जाएं, जहां सौ फीसदी घरों से कूड़ा उठे। मेयर ने पांच वार्डों के नाम पूछे तो अफसर बगले झांकने लगे। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष अरुण तिवारी ने कहा कि 31 मार्च 2017 को कंपनी से अनुबंध हुआ। इसके  करीब 14 महीने बाद भी 110 में से एक भी वार्ड ऐेसा नहीं है, जहां हर घर से कूड़ा उठ रहा हो। 
विज्ञापन

3 of 11
जनसमस्याओं पर बैठक करतीं मेयर - फोटो : अमर उजाला
पड़ी फटकार तो बताए पांच नाम, अब होगी जांच
ईकोग्रीन कंपनी के सहायक उपाध्यक्ष (एवीपी) अभिषेक सिंह ने अब मेयर को पांच वार्डों के नाम दिए हैं। इनमें जोन-8 का विद्यावती वार्ड, जोन-6 के मल्लाही टोला प्रथम व बालागंज वार्ड, जोन-5 में सरदार पटेल नगर वार्ड, जोन-1 में लालकु आं वार्ड रखे गए हैं। सरदार पटेल नगर वार्ड में खुद मेयर का आवास है। इन सभी पांच वार्ड में नगर निगम की एक टीम मौके पर जाकर जांच करेगी। इसमें एक कार्यकारिणी सदस्य, दो पार्षद और एक अपर नगर आयुक्त स्तर के अधिकारी को रखा गया है।
 

4 of 11
जनसमस्याओं पर बैठक करती मेयर - फोटो : अमर उजाला
...वरना एक जोन तक कर देंगे सीमित
मेयर ने साफ किया है कि अगर कंपनी एक महीने में काम में सुधार नहीं करती तो उसे एक जोन तक सीमित कर दिया जाएगा। उसे हटाया भी जा सकता है। इसके बाद आठ जोन में अलग-अलग कंपनियों को काम दिया जाए।
विज्ञापन

5 of 11
डेमो
31 मई तक सभी नाले साफ हो जाएं
बैठक में पता चला कि शहर में करीब एक तिहाई नाले साफ ही नहीं हुए हैं। मेयर ने निर्देश दिया कि 31 मई तक नालों की सफाई करा लें। उनका कहना है कि नाला साफ उसी को माना जाएगा, जिसमें सिल्ट भी मौके से उठ जाए। नाला सफाई के काम की सूचना पार्षदों को भी व्हाट्स एप पर फोटो और काम के दिन की जानकारी देकर की जाएगी।
विज्ञापन

6 of 11
जनसमस्याओं पर बैठक करतीं मेयर - फोटो : अमर उजाला
कार्यवृत्त भी नहीं पढ़ते पर्यावरण अभियंता
मेयर ने बैठक में पूछा कि जब सदन में यह आदेश हुआ कि पूरे शहर से गन्ना जूस की मशीनों को हटाया जाए। इसके बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इस पर मेयर ने पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण से पूछा कि आखिर क्या कार्रवाई की? इस पर जबाव मिला कि इस आदेश की उन्हें जानकारी नहीं। मेयर ने पूछा कि सदन का कार्यवृत्त भी नहीं पढ़ते क्या? अब मेयर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कहा है कि शहर की 40 लाख की आबादी के स्वास्थ्य का ख्याल करते हुए इन मशीनों को तत्काल हटवाएं। 20 मई तक सभी मशीनें शहर से हटवानी होंगीं।
विज्ञापन

7 of 11
जनसमस्याओं पर बैठक करतीं मेयर - फोटो : अमर उजाला
सिर न हिलाइए, नोट कीजिए
जलकल की समस्याओं पर जब मेयर ने बात करना शुरू किया, तब इस पर जलकल के सचिव ने सिर हिलाकर कहा ‘हो जाएगा’। मेयर ने कहा कि आप सिर्फ हर बात पर हो जाएगा, हो जाएगा करके सिर हिला रहे हैं। लिख कुछ नहीं रहे। इसके बाद कहेंगे कि मैं भूल गया था। यह आदत अधिकारी सुधारें। 
 

8 of 11
जनसमस्याओं पर बैठक करतीं मेयर - फोटो : अमर उजाला
मेयर ने कहा कि लोक मंगल दिवस की शुरूआत खुद नगर विकास मंत्री ने कराई। इसके बाद भी शिकायतों के निस्तारण की स्थिति बहुत ही खराब है। अपर नगर आयुक्त अनिल मिश्रा को अब निस्तारण की जांच करने के लिए कहा गया है। इसके लिए समय सीमा भी अब 15 दिन तय कर दी गई है। इसकी रिपोर्ट मेयर को उनके कैंप कार्यालय पर अपर नगर आयुक्त देंगे।

 

9 of 11
जनसमस्याओं पर बैठक करतीं मेयर - फोटो : अमर उजाला
रोड कटिंग, फॉगिंग, गृहकर वसूली पर भी मेयर ने किया जवाब तलब
रोड कटिंग पर मेयर ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। फॉगिंग पर मेयर ने कहा कि साइकिलों से दवा के छिड़काव में फर्जीवाड़ा बंद करें। हाउस टैक्स वसूली घटने पर मेयर ने कहा कि पिछले वर्ष जब वसूली के लिए कम कर्मचारी थे तो ज्यादा वसूली हुई और इस बार जब ज्यादा कर्मचारी है तो कम वसूली कैसे हुई।
 

10 of 11
- फोटो : डेमो
शौचालय बनवाने के लिए भी ले रहे घूस, होगी कार्रवाई
मेयर ने जोन-5 के जोनल अधिकारी संजय मगमई से कहा कि शौचालय निर्माण में पैसा मांगा जा रहा है। जोनल अधिकारी संजय ममगई ने जवाब देते हुए कहा कि ये पूरा प्रकरण मेरे संज्ञान में है। उक्त व्यक्ति महेश शर्मा ने अपने शौचालय बढ़वा कर बनवाया था, इसलिए उसने पैसा दिया था। इस पर महापौर ने उपाध्यक्ष अरुण तिवारी से जांच करवा कर रिपोर्ट देने को कहा। 

 
विज्ञापन

11 of 11
जनसमस्याओं पर बैठक करतीं मेयर - फोटो : अमर उजाला
काम नहीं करना तो लखनऊ छोड़ दीजिए, बहाना नहीं चलेगा
मेयर ने कंपनी के साथ नगर निगम अफसरों से कहा कि अगर काम नहीं करना तो लखनऊ और नगर निगम छोड़ दीजिए। बैठक की समाप्ति पर मेयर ने कहा कि एक बात आप सभी स्पष्ट समझ लीजिए अगर जनता परेशान होगी तो आप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब काम करना पड़ेगा। काम नहीं करेंगे तो लखनऊ में नहीं रहने दूंगी। आप लोग अब काम करने की आदत डाल लीजिए मुझे समस्याओं का निस्तारण चाहिए बहाना नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें