मोहनलालगंज के बनी रोड पर रविवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राली व ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे ट्राली पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज केलिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
बंथरा के भदरसा नूरनगर में पीएसी ग्राउंड में दीवार का निर्माण हो रहा है। यह काम एसकेसी कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। यहां छत्तीसगढ़, सोनभद्र, महोबा से तीन दर्जन मजदूर काम कर रहे हैं। रविवार करीब ढाई दर्जन मजदूर कंपनी के ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर मोहनलालगंज कस्बे में खरीददारी करने गए थे।
विज्ञापन
3 of 4
शाम करीब सात बजे वह वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर अभी मोहनलालगंज के बनी रोड पर गुप्ता ढाबा के पास पहुंची थी।
तभी उलटी दिशा से आ रहे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में दूसरे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्राली पलट गया। ज्यादातर मजदूर ट्राली के नीचे दब गए।